फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California sues Trump administration over deployment of National Guard to protests

लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड तैनात: कैलिफोर्निया ट्रंप के खिलाफ; राष्ट्रपति ने दी गवर्नर की गिरफ्तारी की सलाह

Tue, 10 Jun 2025 12:45 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 10 Jun 2025 12:45 AM IST
सार

लॉस एंजिलिस में स्थिति को सामान्य करने के लिए पेंटागन एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पेंटागन ने वहां 700 मरीन को तैनात करने का फैसला लिया है। ये मरीन नेशनल गार्ड के जवानों के साथ मिलकर हालात को काबू में लाएंगे। पेंटागन ने यह कदम तब उठाया है जब कैलिफोर्निया ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर मुकदमा चलाने की तैयारी कर ली है।  

विज्ञापन
California sues Trump administration over deployment of National Guard to protests
लॉस एंजेलिस में विरोध प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध आप्रवासियों को बाहर निकालने की नीति के खिलाफ लॉस एंजिलिस में बीते चार दिन से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। तीसरे दिन जब नेशनल गार्ड के जवानों की असाधारण तैनाती का एलान किया गया तो ये प्रदर्शन दंगे में बदल गए। प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख फ्रीवे राजमार्ग पर जाम लगा दिया और स्वचालित वाहनों को फूंक डाला। हालात बिगड़ते देख स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाईं। ट्रंप की आव्रजन नीति के विरुद्ध यह तीसरा खतरनाक दिन रहा। वहीं, अब लॉस एंजिलिस में स्थिति को सामान्य करने के लिए पेंटागन एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। पेंटागन ने वहां 700 मरीन को तैनात करने का फैसला लिया है। ये मरीन नेशनल गार्ड के जवानों के साथ मिलकर हालात को काबू में लाएंगे। पेंटागन ने यह कदम तब उठाया है जब कैलिफोर्निया ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर मुकदमा चलाने की तैयारी कर ली है।  

विज्ञापन


कैलिफोर्निया ने संघीय सरकार पर दायर किया मुकदमा 
ट्रंप प्रशासन के खिलाफ लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड की तैनाती को गैरकानूनी बताते हुए कैलिफोर्निया ने संघीय सरकार पर मुकदमा दायर किया है। गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने सोमवार को वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से कहा, ट्रंप ने स्थिति को भड़काया और गैरकानूनी ढंग से नेशनल गार्ड को कैलिफोर्निया में तैनात किया। हमने उन पर मुकदमा दायर किया है। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने भी सोमवार को कहा कि आव्रजन छापों के विरोध में लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड की टुकड़ियों की तैनाती को लेकर कैलिफोर्निया ट्रम्प प्रशासन पर मुकदमा दायर कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं, न्यूसॉम ने नेशनल गार्ड की तैनाती को असांविधानिक करार देते हुए इसे ट्रंप की रणनीति का हिस्सा बताया, जिसका उद्देश्य आप्रवासन विरोधी नीतियों को लागू करने के लिए तनाव बढ़ाना है। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप प्रशासन के इस कदम की निंदा की, जबकि व्हाइट हाउस ने दावा किया कि प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसके लिए नेशनल गार्ड की जरूरत पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दी न्यूसॉम की गिरफ्तारी की सलाह 
ट्रंप ने स्थिति को और तनावपूर्ण करते हुए न्यूसॉम की गिरफ्तारी की सलाह दी। कैंप डेविड से लौटते समय उन्होंने कहा, अगर मैं टॉम होमन होता, तो न्यूसॉम को गिरफ्तार कर लेता। यह शानदार होता। वहीं इसके जवाब में न्यूसॉम ने चुनौती दी, मुझे गिरफ्तार करो, चलो इसे खत्म करें। लॉस एंजिल्स में आईसीई के छापों के बाद प्रदर्शन तेज हो गए है। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं। ट्रंप ने न्यूसॉम और मेयर करेन बास पर अक्षमता का आरोप लगाया।  

इसे भी पढ़ें- Amar Ujala Samwad: संवाद में आज देवभूमि के विकास पर होगा मंथन, जुटेंगी देश की ये नामचीन हस्तियां


700 मरीन किए जाएंगे तैनात
वहीं, अब पेंटागन ने लॉस एंजिलिस में हालात पर काबू पाने के लिए वहं 700 मरीन्स को तैनात करने की घोषणा की है।  अमेरिकी उत्तरी कमान ने इस बाबत एक बयान में कहा कि मरीन को दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में ट्वेंटीनाइन पाम्स स्थित उनके बेस से संघीय संपत्ति और संघीय आव्रजन एजेंटों सहित कर्मियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा रहा है।

यह कदम शुक्रवार से शुरू हुए ट्रंप की आप्रवासन नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के चौथे दिन उठाया गया, जो अमेरिकी आप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की छापों के बाद शुरू हुए थे।

इसे भी पढ़ें- US: जैविक सामग्री की तस्करी के आरोप में एक और चीनी वैज्ञानिक गिरफ्तार; बीते सप्ताह भी दो लोगों को पकड़ा गया था 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed