फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US relationship with India, Pakistan "remains unchanged, diplomats committed to both": Tammy Bruce

US: 'भारत के साथ रिश्ते पहले जैसे ही', ट्रंप के टैरिफ को लेकर नई दिल्ली के सख्त रुख के बाद अमेरिका के सुर नरम

Wed, 13 Aug 2025 08:50 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Aug 2025 08:50 AM IST
सार

विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अमेरिका के संबंध बदले नहीं हैं। राजनयिक दोनों देशों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की फ्लोरिडा में की गई टिप्पणी के बाद आया है।

विज्ञापन
US relationship with India, Pakistan "remains unchanged, diplomats committed to both": Tammy Bruce
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगा गए टैरिफ को लेकर भारत के सख्त रुख को दुनिया देख रही है। भारत पर अपनी दबाव रणनीति नाकाम होता देख अब अमेरिका के सुर नरम पड़ गए हैं। उसकी ओर से कहा गया है कि भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते पहले जैसे ही हैं। इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। हमारे राजनयिक भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन


विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अमेरिका के संबंध बदले नहीं हैं। राजनयिक दोनों देशों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उनका यह बयान पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की फ्लोरिडा में की गई टिप्पणी के बाद आया है। वहां मुनीर ने कथित तौर पर कहा था कि पाकिस्तान अस्तित्व के लिए खतरा पैदा होने की स्थिति में भारत और आधी दुनिया को तबाह करने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने की होड़
विदेश विभाग की ब्रीफिंग में बोलते हुए ब्रूस ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान के साथ हमारा एक ऐसा अनुभव रहा है कि जब इनके बीच संघर्ष हुआ था तो वह बहुत भयानक रूप ले सकता था। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जो कुछ हो रहा था, उसकी प्रकृति पर तत्काल चिंता जताई और तत्काल उस पर काम शुरू किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'अमेरिका के संबंध अपरिवर्तित और अच्छे बने हुए हैं'
ब्रूस ने संघर्ष को बढ़ने से रोकने में कूटनीतिक प्रयासों की सफलता पर जोर देते हुए कहा, 'हमने फोन कॉल्स की प्रकृति और हमलों को रोकने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया है, जिससे दोनों पक्षों को एक साथ लाकर एक स्थायी समाधान तैयार हुआ। यह बहुत गर्व की बात है कि विदेश मंत्री रुबियो, उपराष्ट्रपति वेंस और इस देश के शीर्ष नेता उस संभावित तबाही को रोकने में शामिल थे।' उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के साथ अमेरिका के संबंध अपरिवर्तित और अच्छे बने हुए हैं। राजनयिक दोनों देशों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।


'अमेरिका का दोनों देशों के साथ काम करना अच्छी खबर'
उन्होंने आगे कहा, 'एशियाई क्षेत्र और दुनिया के लिए अमेरिका का दोनों देशों के साथ काम करना अच्छी खबर है। यह एक ऐसे भविष्य को बढ़ावा देगा, जो लाभकारी हो।' गौरतलब है कि मुनीर दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार अमेरिका की यात्रा पर हैं। यह यात्रा जून में ट्रंप के साथ एक निजी लंच के बाद हो रही है। मुनीर रविवार को अमेरिका के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ कई उच्च-स्तरीय बैठकों के लिए वाशिंगटन पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed