{"_id":"61c5785cbbc403580e1e0b38","slug":"c-gave-an-example-of-india-said-we-have-left-him-behind-in-this-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पहली बार पीएम इमरान खान ने भारत की दी मिसाल, बोले- हम उनसे इस सेक्टर में रह गए पीछे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पहली बार पीएम इमरान खान ने भारत की दी मिसाल, बोले- हम उनसे इस सेक्टर में रह गए पीछे
Fri, 24 Dec 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:05 PM IST
सार
इमरान खान ने कहा है कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम बहुत पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि एक साथ आजाद हुए मुल्क हिन्दुस्तान करीब 15-20 साल पहले इस सेक्टर में आया और आज की तारीख में उनका करीब 150 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट है और वह हमसे बहुत आगे है।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहली बार स्वीकार किया कि वह भारत से टेक इंडस्ट्री में पीछे है। 23 दिसंबर को लाहौर में स्पेशल टेक्नोलॉजी जोन लाहौर टेक्नोपोलिस के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टेक डस्ट्री में बहुत तेजी से आगे बढ़ सकता था, लेकिन कहीं ना कहीं कमी रह गई, जिसे हम हिन्दुस्तान से पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन
इमरान खान ने कहा है कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम बहुत पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि एक साथ आजाद हुए मुल्क हिन्दुस्तान करीब 15-20 साल पहले इस सेक्टर में आया और आज की तारीख में उनका करीब 150 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट है। हिन्दुस्तान ने जब 1990 के दौरान वैश्वीकरण को अपनाया तो वहां सबसे पहले विदेश में रहने वाले भारतीयों ने निवेश करना शुरू किया। इसे देखने के बाद दुनिया की बड़ी कंपनियां भारत पहुंचीं। ये हमारी बदकिस्मती है कि हमने अपने देश में कभी इस पर ध्यान नहीं दिया और जो देश निर्यात में हमसे पीछे थे, वे आज आगे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान का विकास टेक सेक्टर से हो सकता है- इमरान खान
लाहौर टेक्नोपोलिस के उद्घाटन के मौके पर पीएम इमरान खान ने बताया कि टेक सेक्टर में बेहतरी के लिए पाकिस्तान के हालात अच्छे हैं। हमारी युवा आबादी बहुत बड़ी है। हम तेजी से विकास कर सकते हैं, हम नौकरियां दे सकते हैं। हमें एक्सपोर्ट पर जोर देना चाहिए। जो देश एक्सपोर्ट में हमसे पीछे थे वो आज की तारीख में हमसे बहुत आगे निकल गए हैं।इसलिए जरूरी है कि हमें इस सेक्टर को बढ़ाने पर तेजी से काम करना चाहिए।
विज्ञापन