फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Burnt houses and submerged cars become selfie points outside PM residence of Sri Lanka amid economic political crisis

संकट में श्रीलंका: प्रधानमंत्री आवास के बाहर जली बसें और जलमग्न कारें बनीं सेल्फी प्वाइंट

Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
सार

कोलंबो में प्रधानमंत्री आवास के बाहर जली बसें और तालाब में डूबी कारें लोगों के लिए फोटो खिंचवाने के नए लोकप्रिय स्थान बन गए हैं। प्रदर्शनों में शामिल नहीं हो पाए लोग यहां सेल्फी लेकर प्रदर्शनकारियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Burnt houses and submerged cars become selfie points outside PM residence of Sri Lanka amid economic political crisis
जली हुई बस के सामने सेल्फी लेता एक युवक - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्रीलंका में चल रहे आर्थिक व राजनीतिक संकट और सोमवार को हिंसक हुए बड़े स्तर पर हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राजधानी कोलंबो में लोगों को प्रधानमंत्री आवास के बाहर नए सेल्फी प्वाइंट्स मिल गए हैं। ये सेल्फी प्वाइंट जली हुई बसों और तालाबों में डूबी कारों के रूप में हैं। 

विज्ञापन


टेंपल ट्री के पास प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर लोगों को अपने परिवारों के साथ सड़कों पर टहलते हुए और कारों में जाते हुए देखा जा सकता है। जली हुई बसें और तालाबों में डूबी कारें इनके लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को इन जगहों पर सेल्फी लेते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट का का सामना कर रहे इस द्वीपीय देश में तीन दिन के कर्फ्यू के बाद मंगलवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यहां मौजूद एक युवती आसमा इस्मत ने कहा कि मैं कोलंबो में चल रहे प्रदर्शनों की वजह से चार दिन से स्कूल नहीं जा रही हूं और आज हम यहां अपने परिवार के साथ हैं। अपने दोस्तों को दिखाने के लिए कई सेल्फी ली हैं। 


सेल्फी लेने के लिए रुके एक निजी कॉरपोरेट कंपनी के कर्मचारी क्लिफर्ड ने कहा कि लोग यहां इसलिए सेल्फी ले रहे हैं क्योंकि वो इसे एक याद बनाना चाहते हैं। कुछ कारणों से कई लोग इन प्रदर्शनों में शामिल नहीं हो सके, यहां सेल्फी लेना प्रदर्शनकारियों के साथ अपना समर्थन व्यक्त करने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed