बर्गर किंग अपने ग्राहकों से कर रहा मैकडॉनल्ड्स का बर्गर खरीदने की अपील, वजह जानकर खुश हो जाएंगे आप
- प्रतियोगिता के दौर में बर्गर किंग ने दिया अनूठा संदेश
- बर्गर किंग ने मैकडॉनल्ड्स का बर्गर खरीदने की अपील की
- सोशल मीडिया पर लोगों कर रहे बर्गर किंग की सराहना
विस्तार
दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगियां बेपटरी कर दी हैं। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में हजारों की संख्या में उद्योग एवं कंपनियां के दरवाजे पर ताले पड़ गए। लाखों लोग बेरोजगार हो गए। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के घर दो वक्त भोजन के लाले पड़ गए। इसके इतर, कोरोना काल में कुछ अच्छी चीजें भी सामने आईं हैं। लोग एक-दूसरे के लिए मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। हाल ही में फास्ट फूड कंपनी बर्गर किंग ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने ग्राहकों से मैकडॉनल्ड्स से ऑर्डर करने का आग्रह किया है। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर जमकर बर्गर किंग की सराहना कर रहे हैं।
कारोबार में हर कोई अपना सिक्का जमाना चाहता है। निजी कंपनियों के बीच प्रतियोगिता और होड़ ऐसी होती है कि हर कोई एक-दूसरे को सिर्फ टक्कर दे रहा है, ऐसे में फास्ट फूड कंपनी बर्गर किंग ने अपने ग्राहकों से मैकडॉनल्ड्स के बर्गर खरीदने की अपील की, तो लोगों को सहसा यकीन नहीं हुआ। बर्गर किंग की इस अपील ने लोगों के दिल को छू लिया है।
We know, we never thought we’d be saying this either. pic.twitter.com/cVRMSLSDq6
— Burger King (@BurgerKingUK) November 2, 2020
बर्गर किंग की अपील ने जीता लोगों का दिल
Well done 👏🏾👏🏻👏 also... pic.twitter.com/hvcEsVj2RX
— Reight Group (@ReightTravel) November 2, 2020
भावुक हुए लोग
बता दें कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। जीवन अब पहले जैसा नहीं रहा है। हर क्षेत्र के कारोबार प्रभावित हुए हैं, लेकिन टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर सबसे तगड़ी मार झेल रहा है, जिसके चलते होटल और रेस्तरां उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित हैं। भारत में अनलॉक के तहत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को दोबारा खोला तो गया है, लेकिन कारोबार को पटरी पर आने में अभी समय लगेगा। वहीं कई यूरोपीय देशों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है। ऐसे में बर्गर किंग की इस अपील पर पूरी दुनिया के लोग भावुक हैं क्योंकि इसमें अपने प्रतिद्वंदी कंपनी में काम करने वाले हजारों लोगों के प्रति सहानुभूति और मदद की अपील की गई है।