फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Building collapsed on a bus in South Korea leaving four dead news in Hindi

दक्षिण कोरिया: ध्वस्त की जा रही इमारत ढही, चार लोगों की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

Wed, 09 Jun 2021 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सियोल
पीटीआई, सियोल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Jun 2021 08:16 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया में ध्वस्त की जा रही एक इमारत ढह गई और उसका मलबा पास में खड़ी एक बस पर जा गिरा। हादसे में चार लोगों की जान चली गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Building collapsed on a bus in South Korea leaving four dead news in Hindi
इमारत के मलबे में फंसे लोगों को तलाशते दमकलकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया में ध्वस्त की जा रही एक पांच मंजिला इमारत ढह गई और उसका एक बस पर जा गिरा। इसके चलते बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने कहा कि दक्षिणी शहर ग्वांगझू में ध्वस्त की जा रही इमारत का मलबा बस पर तब गिरा जब वह नजदीक की सड़क पर रुकी हुई थी।

विज्ञापन


दमकल एजेंसी के एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि घटनास्थल पर भेजे गए आपातकालीन अधिकारियों ने चार शवों को बरामद करने से पहले बस से आठ लोगों को बचाया। अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन अधिकारी इमारत के मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इमारत के ढहने से पहले निर्माण स्थल पर मौजूद सभी निर्माण श्रमिकों को हटा दिया गया था, जिससे मरने और घायलों की संख्या और बढ़ने से बच गई। दमकल एजेंसी ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि मलबा दो यात्री वाहनों पर गिरा। लेकिन एजेंसी के अधिकारियों ने बाद में सुरक्षा वीडियो फुटेज देखने के बाद उस विश्लेषण को सही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के एक अन्य वीडियो में दर्जनों बचावकर्मियों को जीवित बचे लोगों की तलाश करते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed