फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buckingham Palace to investigate allegations of bullying on Megan Merkel by her staff in Britain

ब्रिटेन: मेगन मर्केल पर अपने स्टाफ को धमकाने के लगे आरोपों की जांच करेगा बकिंघम पैलेस

Fri, 05 Mar 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Buckingham Palace to investigate allegations of bullying on Megan Merkel by her staff in Britain
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल - फोटो : ANI

ब्रिटिश राज परिवार से हाल ही में अलग हुए प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल पर अपने स्टाफ को धमकाने का आरोप लगा है। इस पर शाही आवास ‘बकिंघम पैलेस’ ने कहा है कि वह ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल पर लगे आरोपों की जांच करेगा।

विज्ञापन


प्रिंस हैरी की पत्नी पर लगे हैं स्टाफ को धमकाने के आरोप
द टाइम्स ऑफ लंडन ने दावा किया कि मर्केल ने दो निजी सहायकों को निकाला और उन्हें अपमानित भी किया था। खबर के मुताबिक, मेगन और उनके पति प्रिंस हैरी के तत्कालीन संचार सचिव जैसन नौफ ने इस संबंध में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


नौफ अब हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम के साथ काम करते हैं। बकिंघम पैलेस ने कहा कि पैलेस की मानव संसाधन टीम लेख में दर्ज हालात पर गौर करेगी और मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों से भी बात करेगी। पैलेस ने कहा, शाही घराने की नीतियों में गरिमा का चलन वर्षों से है और कार्यस्थल में उत्पीड़न न तो कभी बर्दाश्त किया गया है और ना कभी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही परिवार झूठ बोल रहा है : मेगन
एक अन्य मामले में मेगन मर्केल ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी बकिंघम पैलेस के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं किया है। अमेरिकी सीबीएस चैनल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि शाही परिवार उनके बारे में झूठे झगड़े गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम अभी भी चुप रहेंगे। लेकिन हमारे बारे में जो कुछ भी बोला जा रहा है वह झूठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed