फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buckingham Palace announce King Charles III will be crowned May 6 next year in coronation at Westminster Abbey

King Charles III: किंग चार्ल्स III की ताजपोशी अगले साल, तारीख का भी किया गया एलान

Wed, 12 Oct 2022 06:41 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Oct 2022 06:41 AM IST
सार

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III, जो पिछले महीने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद  ब्रिटेन के नए किंग बन गए हैं। उनकी ताजपोशी अगले साल 6 मई, 2023 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की जाएगी।

विज्ञापन
Buckingham Palace announce King Charles III will be crowned May 6 next year in coronation at Westminster Abbey
किंग चार्ल्स III - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी अगले साल की जाएगी। इसके लिए छह मई 2023 की तारीख तय की गई है। समारोह वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। बकिंघम पैलेस ने मंगलवार को यह घोषणा की। रॉयल फैमिली की ओर से किए ट्वीट में कहा गया कि किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक शनिवार छह मई 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। समारोह में किंग चार्ल्स III के साथ द क्वीन कंसोर्ट की भी ताजपोशी होगी।

विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था, लेकिन उनके और उनकी पत्नी कैमिला के लिए भव्य राज्याभिषेक समारोह अगले साल शनिवार, छह मई को होगा। जिसमें रानी को भी ताज पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


बकिंघम पैलेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्याभिषेक लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और शाही शानो-शौकत को प्रदर्शित करने के अलावा महाराजा की मौजूदा और भविष्य की भूमिकाओं को दर्शाएगा। परंपरागत रूप से, राज्याभिषेक विशुद्ध रूप से एक संस्कारपूर्ण और धार्मिक आयोजन है, जिसे एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है। यह समारोह कैंटरबरी के आर्चबिशप, एंग्लिकन कम्युनियन के आध्यात्मिक प्रमुख द्वारा आयोजित किया जाएगा। पिछले 900 वर्षों से राज्याभिषेक समारोह वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित होता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्याभिषेक समारोह में उन्हें ताज और शाही सामग्री से विभूषित किया जाएगा। महाराजा को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा। यह आमतौर पर नए राज के बनने के कई महीनों बाद होता है। परंपरा के अनुसार, इंग्लैंड जिसे बाद में ब्रिटेन और यूनाइटेड किंगडम का नाम दिया गया, के राजाओं और रानियों को 1066 में विलियम द कॉन्करर ( William the Conqueror) के बाद से वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनाया जाता है।

गौरतलब है कि किंग चार्ल्स III की मां, जिनकी मृत्यु 96 वर्ष की आयु में उनके स्कॉटिश हॉलिडे होम में हुई थी, उन्होंने 70 वर्षों में सबसे लंबे समय तक शासन करने का रिकॉर्ड बनाया था। ब्रिटिश मीडिया ने कहा है कि चार्ल्स राज्याभिषेक के दौरान होने वाले कुछ परंपरागत भव्यता को कम करना चाहते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि यह देश जीवन संकट की लागत से जूझ रहा है। हालांकि रॉयल फैमिली की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'यह समारोह हमारे समय की भावना को पहचानते हुए पारंपरिक उत्सव के "मूल तत्वों" को बनाए रखेगा।'


बता दें कि 2 जून, 1953 को महारानी के रूप में एलिजाबेथ का राज्याभिषेक, सबसे पहले टेलीविजन पर दिखाया गया था और इसे राजशाही के आधुनिकीकरण में एक मील का पत्थर माना जाता है, यह एक ऐसा कदम था जिसके बारे में कहा जाता है कि उनके पति प्रिंस फिलिप ने इसका जोरदार समर्थन किया था। वेस्टमिंस्टर एब्बे के शाही संबंध व्यापक हैं, एलिजाबेथ की अंतिम संस्कार प्रक्रिया भी यहीं हुई थी और यह वह जगह भी है जहां चार्ल्स के बेटे और अब वारिस, प्रिंस विलियम ने अपनी पत्नी केट से शादी की थी। चार्ल्स न केवल यूनाइटेड किंगडम के राजा और देश के प्रमुख हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जमैका, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी सहित 14 अन्य क्षेत्रों के भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed