{"_id":"5e3dfe1a8ebc3ee5991be1ab","slug":"british-woman-joined-islamic-state-after-lost-citizenship-law-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता की कानूनी लड़ाई हारी तो आईएस में शामिल होने भागी ब्रिटिश युवती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नागरिकता की कानूनी लड़ाई हारी तो आईएस में शामिल होने भागी ब्रिटिश युवती
Sat, 08 Feb 2020 05:47 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Feb 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक स्टेट समूह में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से भागी युवती शमीमा बेगम अपनी नागरिकता बरकरार रखने की कानूनी लड़ाई हार गई। शमीमा की नागरिकता राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर निरस्त कर दी गई थी। पूर्वी लंदन के एक स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं 2015 में सीरिया भाग गई थीं, शमीमा भी उन्हीं में से एक थी।
विज्ञापन
वह पिछले साल सीरिया में एक शरणार्थी शिविर में मिली थी और उसने घर वापस लौटने की इच्छा जताई थी।ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी साजिद जाविद ने शमीमा की नागरिकता निरस्त कर दी थी, लेकिन शमीमा ने इस फैसले को विशेष आव्रजन अपील आयोग में चुनौती दी थी। शमीमा की दलील थी कि वह किसी और देश की नागरिक नहीं है और जाविद के फैसले से वह राज्यविहीन हो गई है। हालांकि आयोग ने शुक्रवार को जाविद के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन