{"_id":"62fd16c6d179b13d2c47bfaf","slug":"british-sikh-who-entered-windsor-castle-said-i-wanted-to-kill-the-queen","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: विंडसर कैसल में घुसे ब्रिटिश सिख ने कहा, मैं महारानी की हत्या करना चाहता था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुलासा: विंडसर कैसल में घुसे ब्रिटिश सिख ने कहा, मैं महारानी की हत्या करना चाहता था
Wed, 17 Aug 2022 09:56 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:56 PM IST
सार
इस महीने की शुरुआत में 20 वर्षीय चैल पर राजद्रोह, हत्या की धमकी देने और हथियार रखने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
Queen Elizabeth
- फोटो : ANI
विस्तार
ब्रिटिश शाही परिवार के आवास विंडसर कैसल के परिसर में पिछले साल क्रिसमस के दिन धनुष-बाण के साथ पकड़े गए एक ब्रिटिश सिख व्यक्ति ने सुरक्षा प्रहरियों से कहा है कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने वहां गया था। ब्रिटेन की एक अदालत को बुधवार को यह बताया गया। साउथम्पटन के रहने वाले जसवंत सिंह चैल की गिरफ्तारी के बाद सामने आए एक वीडियो में उसने खुद को भारतीय सिख बताया, जो 1919 के जालियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए 96 वर्षीय महारानी की हत्या करना चाहता था।
विज्ञापन
25 दिसंबर 2021 की सुबह हुई इस घटना के वक्त महारानी अपने निजी अपार्टमेंट में थीं। इस महीने की शुरुआत में 20 वर्षीय चैल पर राजद्रोह, हत्या की धमकी देने और हथियार रखने का आरोप लगाया गया। उसे बुधवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे हिरासत में भेज दिया। उसे 14 सितंबर को ओल्ड बेली अदालत में पेश किया जाएगा। चैल ने हथकड़ी लगाए जाने और गिरफ्तारी से पहले एक शाही सुरक्षा अधिकारी से कथित तौर पर कहा था कि मैं यहां महारानी की हत्या करने आया हूं। चैल बर्कशायर स्थित ब्रोडमूर हॉस्पिटल की अति सुरक्षा वाली मनोचिकित्सा इकाई से वीडियो लिंक के जरिए अदालत में पेश हुआ।
विज्ञापन