फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Rishi Sunak controversial comment on transgender people

Rishi Sunak: 'एक पुरुष सिर्फ पुरुष है और महिला सिर्फ महिला', लैंगिक समानता पर दिए बयान से घिरे पीएम सुनक

Thu, 05 Oct 2023 08:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 05 Oct 2023 08:10 AM IST
सार

ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक लैंगिक समानता पर दिए गए अपने बयान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। चार अक्तूबर तो कंजर्वेटिव पार्टी कॉन्फ्रेंस में अपने समापन भाषण के दौरान पीएम सुनक ने लैंगिग बहस पर अपना रुख साझा किया था। 

विज्ञापन
British Prime Minister Rishi Sunak controversial comment on transgender people
Rishi Sunak, ऋषि सुनक - फोटो : twitter/@Rishi Sunak

विस्तार

ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक लैंगिक समानता पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। चार अक्तूबर को कंजर्वेटिव पार्टी कॉन्फ्रेंस में अपने समापन भाषण के दौरान पीएम सुनक ने लैंगिक बहस पर अपना रुख साझा करते हुए कहा था, एक पुरुष सिर्फ पुरुष है और एक महिला सिर्फ महिला।  
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम सुनक ने कहा, 'हमें इस बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए कि लोग अपने हिसाब से किसी भी लिंग के हो सकते हैं। ऐसे नहीं हो सकता है। एक पुरुष हमेशा पुरुष है और एक महिला केवल एक महिला है। यह केवल सामान्य ज्ञान है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम इस देश को बदलने जा रहे हैं, इसका मतलब है जीवन का मतलब है जीवन। यह कोई विवादसास्पद स्थिति नहीं होनी चाहिए। परिश्रमी लोगों का एक विशाल बहुमत इस बात से सहमत है। यह अभिभावकों के लिए भी विवादास्पद नहीं होना चाहिए कि उनके बच्चे संबंधों को लेकर क्या सीख रहे हैं।' 
विज्ञापन


पीएम सुनक के इस बयान पर कई लोगों ने सहमति जताई है, तो वहीं समलैंगिक समुदाय के लिए किए गए उनके बयान को कुछ लोगों ने अनुचित ठहराया है। वहीं कुछ अन्य लोगों का मानना है कि उनकी यह टिप्पणी सामान्य ज्ञान से कोसो दूर है। पीएम सुनक के बयान पर एक यूजर ने लिखा, 'मैं सुनक द्वारा गणित पर बात करने को लेकर तंग आ चुका हूं, लेकिन उनका जीव विज्ञान बहुत कमजोर है। बायोलॉजिकल सेक्स बहुत जटिल है और काफी मजेदार भी। यह बिलकुल भी सामान्य ज्ञान नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टोरी पार्टी दिन पर दिन अधिक कट्टरपंथी होते जा रही है, जो कि वास्तव में बहुत डरावना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम सुनक का बयान तीन अक्तूबर को स्वास्थ्य सचिव स्टीव बार्कले के उस बयान के बाद आया, जिसमें बार्कले ने कहा था कि इंग्लैंड के अस्पताल के महिला वॉर्ड में समलैंगिक महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर प्रस्ताव रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed