फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British prime minister country home trespassing News Updates Rishi Sunak London Police UK news in Hindi

Britian: प्रधानमंत्री के घर में जबरन घुसने का प्रयास, अनधिकृत प्रवेश के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 03:00 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 26 Jun 2024 03:00 AM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के गृह परिसर में कथित रूप से अनधिकृत प्रवेश के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों में एक मीडियाकर्मी भी शामिल है। मामला उत्तरी यॉर्कशायर का है।

विज्ञापन
British prime minister country home trespassing News Updates Rishi Sunak London Police UK news in Hindi
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कथित चूक का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री के घर में जबरन घुसने का प्रयास करने वाले लोगों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एपी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में अनधिकृत प्रवेश के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। चार लोगों में एक प्रेस फोटोग्राफर भी शामिल है।
विज्ञापन


उत्तरी यॉर्कशायर पुलिस ने बताया कि उत्तरी इंग्लैंड में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के कंट्री एस्टेट परिसर में घुसने के बाद मंगलवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोपहर के बाद हिरासत में लिए जाने के बाद मामले की गंभीरता को भांपते हुए चारों लोगों को अवैध प्रवेश के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक यूथ डिमांड नाम के एक समूह ने वीडियो पोस्ट किया। इसमें जूते पहने शख्स को सुनक के तालाब में कदम रखते देखा गया। वह शौच करने का नाटक कर रहा था। चार लोगों के इस समूह ने प्रधानमंत्री को 'विदाई उपहार' देने की बात कही और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। समूह से जुड़े व्यक्ति 'ओलिवर' से पुलिस अधिकारी ने अवैध तरीके से घुसने के पीछे इरादों के बारे में पूछा। इस पर उसने कहा, मुझे लगता है कि हमारे इरादे पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ डिमांड का कहना है कि ब्रिटेन को इस्राइल पर दोतरफा हथियार प्रतिबंध लगाना चाहिए। यह समूह सरकार से 2021 में जारी तेल और गैस लाइसेंस रद्द करने की मांग भी कर रहा है। बता दें कि सुनक ने इस साल की शुरुआत में इस समूह की निंदा की थी। उस समय इस समूह से जुड़े लोगों ने लेबर नेता कीर स्टारमर के घर पर एक बैनर लटका दिया था। इसमें लिखा था 'हत्या बंद करो।' इसे इस्राइल और हमास के युद्ध के संदर्भ में देखा गया।


इससे पहले बीते अगस्त में, ग्रीनपीस के चार प्रदर्शनकारियों पर आपराधिक आरोप लगे थे। इन लोगों पर सुनक के घर पर चढ़ने और उनकी योजना का विरोध करने के लिए काले कपड़ों के इस्तेमाल का आरोप लगा था। यह समूह उत्तरी सागर में तेल और गैस ड्रिलिंग का विस्तार करने की सुनक की योजना के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed