{"_id":"60b2d6718ebc3e29bf5f9180","slug":"british-prime-minister-boris-johnson-marries-fianc-e-carrie-symonds-in-a-secret-ceremony-according-to-media-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: पीएम बोरिस जॉनसन ने गुपचुप अपनी मंगेतर से की शादी, 23 साल हैं छोटी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: पीएम बोरिस जॉनसन ने गुपचुप अपनी मंगेतर से की शादी, 23 साल हैं छोटी
Sun, 30 May 2021 06:28 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 30 May 2021 06:28 AM IST
विज्ञापन
Boris Johnson and fiancee Carrie Symonds
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ गुपचुप शादी कर ली है। कैरी साइमंड्स, बोरिस जॉनसन से उम्र में 23 साल छोटी हैं। इससे पहले खबर थी कि वह 30 जुलाई 2022 में शादी करेंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक गुप्त समारोह में शादी कर ली है।
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने 2019 में सगाई की थी लेकिन बाद में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दोनों की शादी 2020 में नहीं हो पाई और इस साल भी कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड में कई महीनों का लॉकडाउन लगा रहा, जिसकी वजह से दोनों का शादी टल गई थी।
विज्ञापन
फिर रिपोर्ट आई कि दोनों अगले साल 30 जुलाई को शादी करेंगे। अब खुलासा हुआ है कि बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने गुप्त समारोह में शादी कर ली है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'द मेल' और 'द सन' की उन खबरों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया जिनमें पूछा गया था कि प्रधानमंत्री और उनकी मंगेतर ने परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में रोमन कैथलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में विवाह किया है।
विज्ञापन
'द सन' ने अपनी खबर में कहा कि जॉनसन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारियों को विवाह की योजना के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल इंग्लैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों के तहत विवाह समारोह में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
यह साइमंड्स का पहला वहीं जॉनसन का तीसरा विवाह है। विवाह की खबरें आने के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजे हैं।
पिछले साल फरवरी 2020 में कैरी साइमंड्स ने खुलासा किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और बहुत जल्द दोनों शादी करने जा रहे हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी गर्लफ्रेंड कैरी साइमंड्स के बीच 23 सालों के उम्र का फासला है और प्रधानमंत्री बनने के बाद 2019 से ही दोनों डाउनिंग स्ट्रीट में एक साथ रह रहे थे। पिछले साल दोनों को एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन है।
जॉनसन इससे पहले दो और शादियां कर चुके हैं लेकिन उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 2019 में कैरी साइमंड्स को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने कैरी को उस वक्त प्रपोज किया था जब वो मुस्टीक में छुट्टियां मना रहे थे और उसके कुछ ही दिनों के बाद बोरिस जॉनसन की पार्टी ने इंग्लैंड में चुनाव जीत लिया और फिर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए।
इससे पहले पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री लॉर्ड लिवरपूल ने 1822 में शादी की थी।