फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Theresa May presented Plan B on BREXIT

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने ब्रेग्जिट पर संसद में पेश किया ‘प्लान बी’

Tue, 22 Jan 2019 03:15 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 22 Jan 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
British PM Theresa May presented Plan B on BREXIT
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने सोमवार को संसद में ब्रेग्जिट पर अपनी ‘दूसरी योजना’ (प्लान बी) पेश की। यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने संबंधी पीएम टेरीजा के समझौते को पिछले दिनों ब्रिटिश संसद में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टेरीजा ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


इससे पहले समझौता संसद में पारित नहीं हो पाने के कारण ब्रेग्जिट से पहले ब्रिटेन में राजनीति गर्मा गई है। सांसद यदि समय रहते ऐसी वैकल्पिक योजना तैयार नहीं कर पाते, जिससे ब्रसेल्स खुश हो या ब्रेग्जिट की तय तारीख को स्थगित नहीं किया गया तो ब्रिटेन को बिना किसी समझौते के 29 मार्च को यूरोपीय संघ छोड़ना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


टेरीजा ने बृहस्पतिवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से बात की। उन्होंने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के नेताओं जीन क्लाउड जंकर और डोनाल्ड टस्क से भी फोन पर ब्रेग्जिट के संबंध में चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईयू के दोनों नेता बहुत पहले ही समझौते पर फिर से बातचीत से इनकार कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि यदि टेरीजा नागरिकों के मुक्त आवागमन को बाधित करने और ईयू के सीमा शुल्क संघ को छोड़ने पर अपनी ‘रेड लाइन’ में बदलाव करती हैं, तो वापसी की प्रक्रिया को स्थगित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed