{"_id":"5c9cbb2ebdec2213f6783b97","slug":"british-pm-theresa-may-again-pressing-for-separation-from-european-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने पर दी इस्तीफे की धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने पर दी इस्तीफे की धमकी
Thu, 28 Mar 2019 06:53 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 28 Mar 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पद छोड़ने के वादे का उत्तरी आयरलैंड के सांसदों पर प्रभाव पड़ता न देख ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे अब यूरोपीय यूनियन (ईयू) से अलग होने के करार को बचाने के लिये अंतिम प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को टेरीजा ने कहा था कि अगर इस करार को मंजूरी मिल जाती है तो वह पद छोड़ देंगी, उन्हें उम्मीद थी कि इससे सांसदों का विरोध कम होगा जो उनके नेतृत्व की आलोचना करते हैं।
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन समेत कुछ विरोधियों ने फौरन कहा कि वे मे के करार का समर्थन करेंगे, उत्तरी आयरलैंड की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी ने कहा कि वह इसका विरोध करती रहेगी क्योंकि उसे चिंता है कि यह ब्रिटेन के दूसरे हिस्सों के मुकाबले इस प्रांत को लेकर अलग रुख रखती है।
विज्ञापन
संसद ने ‘सांकेतिक मतों’ की एक श्रृंखला में बाद में आठ विकल्पों को खारिज किया। ब्रेक्सिट मंत्री स्टीफन बार्कले ने सांसदों से इस करार का समर्थन देने का अनुरोध करते हुए कहा कि नतीजे दिखाते हैं कि मे का करार “श्रेष्ठ विकल्प' है।