फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Rishi Sunak Cabinet Minister Gavin Williamson Resign Read News in Hindi

UK minister Resign: ऋषि सुनक के मंत्री पर लगा सहयोगियों को धमकाने का आरोप, कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Wed, 09 Nov 2022 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Nov 2022 10:00 AM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मैं मंत्री पद से पीछे हटने के आपके फैसले का समर्थन करता हूं। मैं समझता हूं कि आपने यह फैसला क्यों लिया।

विज्ञापन
British PM Rishi Sunak Cabinet Minister Gavin Williamson Resign Read News in Hindi
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बने हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि कैबिनेट से इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर है कि ब्रिटेन के मंत्री गैविन विलियम्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर अपने सहयोगियों को धमकाने का आरोप लगा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री सुनक ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। सुनक ने कहा है कि मैं समझ सकता हूं कि विलियम्सन ने यह फैसला क्यों लिया है। 

विज्ञापन


सुनक की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मैं मंत्री पद से पीछे हटने के आपके फैसले का समर्थन करता हूं। मैं समझता हूं कि आपने यह फैसला क्यों लिया। आपके व्यक्तिगत समर्थन और वफादारी के लिए आपको धन्यवाद। 

विज्ञापन


पहले भी बर्खास्त किए जा चुके हैं विलियम्सन 
इससे पहले भी गैविन विलियम्सन को पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा कैबिनेट से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्हें रक्षा मंत्री और शिक्षा मंत्री रहते हुए पद से हटाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री टेरेसा मे के समय में विलियम्सन पर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा था। तब विलियम्सन रक्षा सचिव थे। वहीं जब वह चीफ व्हिप थे तब उन पर भी कई आरोप लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक की कैबिनेट से पहला इस्तीफा 
बता दें, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर ऋषि सुनक को सत्ता संभाले हुए अभी करीब दो सप्ताह ही बीते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहले कैबिनेट विस्तार में विलियम्सन को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। हालांकि, दो सप्ताह के अंदर ही उनका इस्तीफा हो गया। यह सुनक की कैबिनेट से पहला इस्तीफा है। अपने त्यागपत्र में विलियम्सन ने लिखा कि वह अपनी पिछली भूमिकाओं में अपने सहयोगियों को धमकाने के आरोपों की जांच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के अनुपालन के लिए अपने पद को छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed