{"_id":"5d7c40a68ebc3e93c125fe00","slug":"british-pm-boris-johnson-said-india-and-pakistan-to-find-a-permanent-solution-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बोले- कश्मीर में स्थायी समाधान तलाशें भारत-पाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बोले- कश्मीर में स्थायी समाधान तलाशें भारत-पाक
Sat, 14 Sep 2019 12:07 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Boris Johnson
- फोटो : ANI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान तलाशें। उन्होंने भारत-पाक को ब्रिटेन का विशेष साझीदार भी बताया है।
विज्ञापन
पिछले माह कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने जॉनसन को चिट्ठी लिखकर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारतीय कदम का समर्थन किया था। इस पर जॉनसन ने छह सितंबर को उन्हें जवाबी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें ब्रिटिश पीएम ने कहा है कि वह दोनों देशों की सरकारों के संपर्क में हैं और ब्रिटेन सरकार कश्मीर की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जॉनसन ने लिखा है कि भारत-पाक के साथ ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं।