{"_id":"610a2202891c511dd823ab96","slug":"british-navy-group-says-hijack-of-ship-off-uae-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश नेवी का दावा: ओमान की खाड़ी में जहाज हुआ हाईजैक, अमीरात सरकार ने किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश नेवी का दावा: ओमान की खाड़ी में जहाज हुआ हाईजैक, अमीरात सरकार ने किया इनकार
Wed, 04 Aug 2021 10:46 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:46 AM IST
सार
ब्रिटिश नौसेना के एक समूह ने दावा करते हुए कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात तट के पास एक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश नौसेना के एक समूह ने दावा करते हुए कहा है कि ओमान की खाड़ी में संयुक्त अरब अमीरात तट के पास एक जहाज को हाईजैक कर लिया गया है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने मंगलवार को इससे पहले इस घटना को लेकर चेतावनी दी थी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अमीरात सरकार ने भी इस तरह की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
बता दें कि विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के परमाणु समझौते को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह घटना सामने आई है। हाल ही में अमेरिका, ब्रिटेन और इस्राइल ने ओमान के तट पर एक तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया था जिसमें दो लोग मारे गए थे। हालांकि ईरान ने संलिप्तता से इनकार किया है।
विज्ञापन
नौवहन प्राधिकरण लॉयड्स लिस्ट और समुद्री खुफिया फर्म ड्रायड ग्लोबल दोनों ने घटना में शामिल पोत की पहचान पनामा असफाल्ट टैंकर के रूप में की है। मैरिन ट्रैफिक.कोम के अनुसार, पोत के सैटेलाइट-ट्रैकिंग डाटा से पता चला है कि जहाज बुधवार सुबह जस्क के बंदरगाह से ईरानी बंदरगाह की ओर धीरे-धीरे बढ़ता दिख रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले, छह तेल टैंकरों ने अपने स्वचालित पहचान प्रणाली ट्रैकर्स के माध्यम से एक ही समय में घोषणा की थी कि वे कमांड खो चुके हैं। इसका आमतौर पर मतलब है कि एक जहाज स्वयं के कंट्रोल में नहीं है और अब आगे नहीं बढ़ सकता है।