फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Museum started exhibition on 100 years of Jallianwala Bagh Massacre

जलियांवाला बाग हत्याकांड की सौवीं बरसी पर ब्रिटिश संग्रहालय ने शुरू की प्रदर्शनी

Sat, 13 Apr 2019 08:17 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 13 Apr 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
British Museum started exhibition on 100 years of Jallianwala Bagh Massacre
जलियांवाला बाग

ब्रिटेन में एक संग्रहालय ने अमृतसर के ‘विभाजन संग्रहालय’ के साथ मिलकर जलियांवाला बाग जनसंहार पर एक प्रदर्शनी शुरू की है। ब्रिटिश औपनिवेशक काल में हुए इस जनसंहार के 100 साल पूरे होने के मौके पर प्रदर्शनी शुरू की गई है। मैनचेस्टर संग्रहालय ने ‘जलियांवाला बाग 1919 : पंजाब अंडर सीज’ नाम से प्रदर्शनी शुरू की है।

विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग जनसंहार से जुड़ी कहानियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। ये कहानियां जनसंहार पीड़ितों के वंशजों और समुदायों के साथ मिलकर किए गए काम पर आधारित हैं। 
विज्ञापन


मैनचेस्टर संग्रहालय ने एक बयान में कहा, ‘फिर से घटना, इसके कारणों और परिणामों को याद करते हुए इस प्रदर्शनी में यह तलाशा जा रहा है कि हमें क्या याद है, हम इसे कैसे याद करते हैं और भारत एवं ब्रिटेन में हम क्या भूल चुके हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जलियांवाला बाग शताब्दी स्मारक समिति (जेबीसीसीसी) द्वारा इस प्रदर्शनी का समर्थन किया जा रहा है। जेबीसीसीसी में जाने-माने भारतीय और अनिवासी भारतीय सदस्य हैं। जेबीसीसीसी के प्रमुख संरक्षक मनजीत सिंह जीके ने कहा, ‘ब्रिटिश सरकार के लिए उचित अवसर है कि वह भारत से माफी मांगे।’

जेबीसीसीसी के संरक्षक विक्रमजीत एस साहनी ने कहा, ‘उस वक्त युद्ध मंत्री सर विंस्टन चर्चिल और पूर्व प्रधानमंत्री एचएच एसक्विथ ने खुलकर हमले की निंदा की थी, इसे हमारे संपूर्ण इतिहास में सबसे भयावह और बदतरीन बताया था।’ गौरतलब है कि बड़े पैमाने पर मांग की जा रही है कि ब्रिटिश सरकार जलियांवाला बाग के 100 साल पूरे होने के मौके पर इस जनसंहार के लिए माफी मांगे।


ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने इस हफ्ते की शुरुआत में हाउस ऑफ कॉमंस में बयान दिया था कि ब्रिटेन इस त्रासदी पर ‘‘गहरा खेद’’ प्रकट करता है। उन्होंने इसे ब्रिटिश भारतीय इतिहास का ‘‘शर्मनाक धब्बा’’ करार दिया था। हालांकि, मे के बयान की निंदा की गई। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉरबिन ने कहा कि टेरेसा को ‘पूर्ण और स्पष्ट माफी’ मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed