फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British MP Group urged to PM Boris Johnson to hold China responsible for Uyghurs exploitation

ब्रिटेन: सरकार से उइगर शोषण पर चीन को जिम्मेदार ठहराने का आग्रह

Fri, 09 Jul 2021 02:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Jul 2021 02:22 AM IST
सार

  • बीजिंग में 2022 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करने की भी अपील

विज्ञापन
British MP Group urged to PM Boris Johnson to hold China responsible for Uyghurs exploitation
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन में सांसदों के एक प्रभावशाली समूह ने कहा है कि सरकार बीजिंग में 2022 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनीतिक बहिष्कार का समर्थन करे। यह मांग इसलिए उठाई गई ताकि चीन सरकार पर शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुसलमानों तथा अन्य जातीय समूहों के नरसंहार के खिलाफ दबाव बनाया जा सके। सांसदों ने उइगरों के शोषण पर चीन को जिम्मेदार ठहराने का आग्रह भी सरकार से किया।

विज्ञापन


कंजर्वेटिव सांसद टॉम टगेंधाट की अगुआई वाली विदेश मामलों की समिति ने एक रिपोर्ट में कहा कि शिनजियांग में हो रहे अत्याचार अंतरराष्ट्रीय संकट का प्रदर्शन करते हैं जिससे किसी भी सभ्य सरकार का मुंह मोड़ना एकदम गलत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव सरकार को उत्तर-पश्चिम चीन में उइगर तथा अन्य मुस्लिम और जातीय तुर्की भाषा समूह से जुड़े अल्पसंख्यकों के खिलाफ बीजिंग की नीतियों को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध घोषित करने के ब्रिटिश सांसदों के अप्रैल में लिए फैसले का समर्थन करना चाहिए। कई अन्य सिफारिशों के साथ ही ब्रिटिश सांसदों की समिति ने कहा कि सरकार को ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेना चाहिए जो फरवरी 2022 में होने हैं और अन्य लोगों से भी ऐसा नहीं करने का अनुरोध करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने ताइवान सीमा में भेजे लड़ाकू विमान, खदेड़ा गया
चीन के लड़ाकू जेट विमानों ने एक बार फिर से ताइवान की वायु सीमा में घुसकर अंतरराष्ट्रीय नियम तोड़े हैं। चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायु सीमा क्षेत्र (एडीआईजेड) में इस माह की चौथी बार घुसे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसके जवाब में ताइवान ने पहले रेडियो चेतावनी दी और फिर अपने विमानों को उन्हें खदेड़ने के लिए भेजा। ताइवान ने कहा, इन विमानों ने काफी कम गति में उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed