{"_id":"5ceb334cbdec2207490a0a25","slug":"british-mountaineer-death-number-of-dead-reached-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पर्वतारोही की मौत, मृतकों की संख्या 18 पहुंची","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश पर्वतारोही की मौत, मृतकों की संख्या 18 पहुंची
Mon, 27 May 2019 06:16 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 27 May 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट पर एक ब्रिटिश पर्वतारोही की मौत से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की कोशिश करने वालों की मौत की संख्या बढ़कर एक हफ्ते में 18 हो गई है। पर्वतारोहण अभियान के आयोजकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर पर्वतारोहियों की मौत थकान, कमजोरी और इस मुश्किल रूट पर लगने वाले जाम के कारण हुई। ब्रिटिश पर्वतारोही रॉबिन फिशर (44) शनिवार सुबह शिखर पर पहुंचे, लेकिन ढलान से महज 150 मीटर नीचे उतरने पर वह गिर गए। एवरेस्ट परिवार एक्सपेडिशन के मुरारी शर्मा ने कहा कि हमारे गाइड ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन फिशर की मौत हो गई।
विज्ञापन
एवरेस्ट पर भारत के चार और अमेरिका, ऑस्ट्रिया और नेपाल के एक-एक पर्वतारोही की मौत पिछले एक सप्ताह में हो चुकी है। इसके अलावा एक और आयरिश पर्वतारोही की मौत हुई है। वहीं, एवरेस्ट पर लगे जाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से पर्वतारोहियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन