फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Indian mp peer forced to apologise for bullying and harassment

UK: ब्रिटिश सांसद ने भारतीय मूल की महिला सहकर्मी से मांगी लिखित माफी, धमकाने का लगा था आरोप

Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
सार

पूनम को लिखे माफी पत्र में भारतीय मूल के सांसद पीयर ने लिखा, मेरा व्यवहार उन उच्च मानकों से कम था, जिनकी मैं खुद से उम्मीद करता हूं और जो अन्य लोग हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मौजूदा सदस्य के रूप में मुझसे उम्मीद करते हैं। मैंने अपना पछतावा व्यक्त किया है।

विज्ञापन
British Indian mp peer forced to apologise for bullying and harassment
पूनम जोशी - फोटो : फेसबुक/पूनम जोशी

विस्तार

ब्रिटेन की संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के एक सदस्य पीयर को मंगलवार को अपनी सहकर्मी ब्रिटिश भारतीय प्रचारक पूनम जोशी से माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल, एक जांच में निष्कर्ष निकाला गया कि धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी संसदीय आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत में उन पर लंदन स्थित प्रचारक पूनम के खिलाफ चिल्लाने और अपमानजनक ट्वीट करने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन


हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मानक आयुक्त अकबर खान की रिपोर्ट में कहा गया है, सभी सबूतों पर विचार करने के बाद मैंने निष्कर्ष निकाला कि लॉर्ड रेंजर (पीयर) का व्यवहार धमकी और उत्पीड़न के मानदंडों को पूरा करता है और आचार संहिता का उल्लंघन करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'निष्कर्षों को देखते हुए मैंने सिफारिश की कि वह पूनम जोशी से अपने आचरण के लिए माफी मांगें और अभ्यास व व्यवहार परिवर्तन कोचिंग शुरू करें। लॉर्ड रेंजर ने इस कार्रवाई के लिए सहमति व्यक्त की और पूनम जोशी से लिखित माफी मांगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन लेडीज यूके (आईएलयूके) महिला संगठन की संस्थापक जोशी ने जांच में कहा कि रेंजर के व्यवहार का उन पर और उनके परिवार के साथ-साथ उनके पेशेवर जीवन और आजीविका पर भी गहरा असर पड़ा है। 


पूनम को लिखे माफी पत्र में भारतीय मूल के सांसद पीयर ने लिखा, मेरा व्यवहार उन उच्च मानकों से कम था, जिनकी मैं खुद से उम्मीद करता हूं और जो अन्य लोग हाउस ऑफ लॉर्ड्स के मौजूदा सदस्य के रूप में मुझसे उम्मीद करते हैं। मैंने अपना पछतावा व्यक्त किया है और मैं जोशी से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा, 'जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट को पढ़ने का मुझ पर गहरा और स्थायी प्रभाव पड़ा है। मैं आत्म-चिंतन करना जारी रखूंगा और इस अनुभव से सीखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed