{"_id":"62a60eaab4d0353f53127368","slug":"british-government-withdraws-advisors-post-from-imam-over-film-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Lady of Heaven: ब्रिटेन की सरकार ने फिल्म के विरोध को लेकर इमाम के खिलाफ की कार्रवाई, सलाहकार का पद लिया वापस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
The Lady of Heaven: ब्रिटेन की सरकार ने फिल्म के विरोध को लेकर इमाम के खिलाफ की कार्रवाई, सलाहकार का पद लिया वापस
Sun, 12 Jun 2022 09:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:35 PM IST
सार
ब्रिटेन सरकार ने एक नई फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के अभियान का समर्थन करने पर एक इमाम की स्वतंत्र सलाहकार के रूप में नियुक्ति को वापस ले लिया है। दरअसल, इस फिल्म में सातवीं शताब्दी के दौरान पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा की जिंदगी के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
द लेडी ऑफ हेवेन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन सरकार ने एक नई फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के अभियान का समर्थन करने पर एक इमाम की स्वतंत्र सलाहकार के रूप में नियुक्ति को वापस ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में पैगंबर मोहम्मद की बेटी की कहानी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
इमाम कारी आसिम सरकार के तथाकथित इस्लामोफोबिया (इस्लाम के प्रति घृणा या डर) सलाहकार थे और सरकार के मुस्लिम घृणा रोधी कार्य समूह के उपाध्यक्ष भी थे। उन्हें शनिवार शाम को सरकारी पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि फिल्म ‘द लेडी ऑफ हेवन’ के विरोध के लिए उनका समर्थन कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित करता है। साथ ही इसके द्वारा सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के सिनेमाघरों ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द कर दी थी। फिल्म की वेबसाइट के अनुसार यह पैगंबर मोहम्मद की बेटी लेडी फातिमा की कहानी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की सबसे बड़ी सिनेमा सीरीज में से एक ‘द लेडी ऑफ हेवेन’ लगातार विवादों में है। फिल्म के विरोध के चलते कई जगह इसे बैन कर दिया गया है। फिल्म का विरोध करने वालों की मानें तो इस फिल्म में प्रारंभिक इस्लामी इतिहास का गलत चित्रण किया गया है। दरअसल, इस फिल्म में सातवीं शताब्दी के दौरान पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा की जिंदगी के बारे में बताया गया है।