फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Foreign Minister Jeremy Hunt to visit Iran for talks on nuclear deal

परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए ईरान जाएंगे ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरेमी हंट

Mon, 19 Nov 2018 10:36 AM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Mon, 19 Nov 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
British Foreign Minister Jeremy Hunt to visit Iran for talks on nuclear deal

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट परमाणु करार और ईरानी जेलों में बंद ब्रिटिश नागरिकों को रिहा कराने के लिये वार्ता की खातिर सोमवार को पहली बार ईरान का दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था की पिछले सप्ताह आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार ईरान वैश्विक शक्तियों के साथ अपने परमाणु करार की शर्तों का पालन कर रहा है। यह रिपोर्ट ईरान पर अमेरिका के नए सिरे से प्रतिबंध लगाने के कुछ दिन बाद आई है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने के उद्देश्य से हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते से अलग होने के बाद इस्लामी देश पर एकतरफा कई दौर के प्रतिबंध लगाकर तेहरान पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिका के तेहरान के साथ परमाणु करार से अलग होने के बाद हंट ईरान का दौरा करने वाले किसी पश्चिमी देश के पहले विदेश मंत्री हैं। हंट ने लंदन में एक बयान में कहा, ‘‘परमाणु हथियार संपन्न ईरान से खतरे को खत्म कर पश्चिम एशिया में स्थिरता लाने के लिये तेहरान के साथ एटमी करार महत्वपूर्ण है।’’ 
विज्ञापन


हंट परमाणु कार्यक्रम संबंधित प्रतिबंधों से राहत कायम रखने के यूरोपीय प्रयासों पर बातचीत के लिये ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ से मिलेंगे। हंट सीरिया और यमन में चल रहे संघर्ष में ईरान की भूमिका पर भी बातचीत करेंगे। साथ ही वह हिरासत में लिये गए ब्रिटेन और ईरान की दोहरी नागरिकता रखने वाले नागरिकों के मामलों पर भी चर्चा करेंगे। इनमें नाजानिन जागारी रैटक्लिफ का चर्चित मामला है जो कथित राजद्रोह के लिये पांच साल जेल की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम अवश्य देखना चाहेंगे कि ईरान में जेल में बंद निर्दोष ब्रिटिश-ईरानी दोहरे नागरिक ब्रिटेन में अपने परिवारों के पास लौट जाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मैं ईरान में देश के नेताओं के लिये स्पष्ट संदेश के साथ आया हूं कि निर्दोष लोगों को जेल में डालने को कूटनीतिक फायदे के औजार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिये।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed