{"_id":"6359566a32aaca3e164ea9f3","slug":"britain-working-towards-best-fta-that-is-beneficial-to-both-uk-and-economic-superpower-india-greg-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"FTA: ब्रिटेन के व्यापार विभाग के मंत्री ने भारत को बताया 'आर्थिक महाशक्ति', एफटीए को लेकर कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
FTA: ब्रिटेन के व्यापार विभाग के मंत्री ने भारत को बताया 'आर्थिक महाशक्ति', एफटीए को लेकर कही ये बात
Wed, 26 Oct 2022 10:47 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:47 PM IST
सार
इस बीच, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, ब्रिटेन के साथ नए व्यापार समझौते पर बातचीत करने में सरकार को सतर्क और सावधान रहना होगा। हमें दृढ़ रहना होगा और अपने हितों, खासकर आईटी प्रोफेशनल्स की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
Greg Hands
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन के शीर्ष पद पर पहुंचने के साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। मंगलवार को ब्रिटेन के व्यापार विभाग के मंत्री ग्रेग हैंड्स ने कहा कि ब्रिटेन ने भारत के साथ एफटीए के ज्यादातर हिस्से पूरे कर लिए हैं। लेकिन, निष्पक्ष और पारस्परिक होने पर समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बीच, कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, ब्रिटेन के साथ नए व्यापार समझौते पर बातचीत करने में सरकार को सतर्क और सावधान रहना होगा। हमें दृढ़ रहना होगा और अपने हितों, खासकर आईटी प्रोफेशनल्स, की रक्षा करनी होगी। हमारे कुशल श्रमिकों के अस्थायी स्थानांतरण को प्रवासी नहीं कहा जाना चाहिए। शर्मा ने कहा, सुएल ब्रेवरमैन को ब्रिटिश गृह सचिव के रूप में फिर से शामिल किए जाने पर हमें चिंता है, जिन्होंने भारत को लेकर अपमानजनक और अभद्र बयान दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं ग्रेग हैंड्स ने कहा कि ब्रिटेन सर्वश्रेष्ठ एफटीए की दिशा में काम कर रहा है जो यूके और 'आर्थिक महाशक्ति' भारत दोनों के लिए फायदेमंद है। भारत और ब्रिटेन ने इस साल जनवरी में एफटीए के लिए बातचीत शुरू की थी, जिसे दिवाली तक की समयसीमा के भीतर पूरा होना था। लेकिन ब्रिटेन की घरेलू राजनीति के कारण यह समयसीमा पार हो गई।
विज्ञापन
भारत को आर्थिक महाशक्ति बताते हुए ब्रिटेन की ओर से कहा गया कि वह ऐसे सबसे अच्छे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दिशा में काम कर रहा है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो। ग्रेग हैंड्स ने कहा कि हमने पहले ही ज्यादातर बातचीत को पूरा कर लिया है और जल्द ही अगले दौर की वार्ता शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक मजबूत एफटीए ब्रिटेन और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत कर सकता है। यह वर्ष 2035 तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को तीन अरब पाउंड से अधिक करने के साथ परिवारों और समुदायों की मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत निश्चित रूप से एक आर्थिक महाशक्ति है। भारत 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन सकता है।