{"_id":"6080838a8ebc3ebf012b00c1","slug":"britain-queen-elizabeth-ii-celebrated-her-95th-birthday-in-a-simple-manner","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : महारानी ने सादे ढंग से मनाया 95वां जन्मदिन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : महारानी ने सादे ढंग से मनाया 95वां जन्मदिन
Thu, 22 Apr 2021 01:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:27 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को बधाई दी।
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : Instagram/queenelizabethiiuk
विस्तार
शनिवार को अपने पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार होने के चंद दिनों बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बुधवार को अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया। वैसे ड्यूक ऑफ एडिनबरा की याद में राष्ट्रीय शोक की अवधि रविवार को समाप्त हो गई लेकिन राजपरिवार शुक्रवार तक शोक मना रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में जन्मदिन पर सामान्य कार्यक्रम होने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। उम्मीद है कि महारानी यह दिन विंडसर कैसल में बिताएंगी जहां उनके साथ राजपरिवार के कुछ सदस्य होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, मैं महारानी को उनके 95 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां भेजना चाहूंगा। मेरे मन में उनके लिए तथा देश एवं राष्ट्रमंडल के प्रति उनकी सेवा को लेकर गहरा सम्मान रहा है।
विज्ञापन