फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain pm rishi sunak declines general election in july amid mp defection

Britain: सुनक सरकार के खिलाफ बढ़ रही नाराजगी, लेकिन पीएम ने जुलाई में आम चुनाव कराने की संभावना से किया इनकार

Sun, 28 Apr 2024 06:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 28 Apr 2024 06:02 PM IST
सार

ऋषि सुनक की पार्टी के एक सांसद डैन पोल्टर, जो कि एक डॉक्टर हैं, उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं (एनएसएस) के मुद्दे पर कंजर्वेटिव पार्टी छोड़कर लेबर पार्टी में शामिल होने का एलान किया है।

विज्ञापन
britain pm rishi sunak declines general election in july amid mp defection
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक और उनकी कंजर्वेटिव पार्टी विभिन्न जनमत में लेबर पार्टी से पिछड़ती नजर आ रही है। ऐसे में चर्चाएं थीं कि ब्रिटेन में समय पूर्व चुनाव हो सकते हैं, लेकिन अब पीएम ऋषि सुनक ने समय पूर्व आम चुनाव कराने की संभावना से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


समय पूर्व चुनाव की संभावना से इनकार
ऋषि सुनक की पार्टी के एक सांसद डैन पोल्टर, जो कि एक डॉक्टर हैं, उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं (एनएसएस) के मुद्दे पर कंजर्वेटिव पार्टी छोड़कर लेबर पार्टी में शामिल होने का एलान किया है। ब्रिटेन में 2 मई को स्थानीय और मेयर चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से ऐन वक्त पहले कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद के विपक्षी पार्टी में शामिल होने को लेकर सुनक सरकार की आलोचना हो रही हैं। हालांकि जब सुनक से सवाल किया गया कि क्या जुलाई में आम चुनाव हो सकते हैं? तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार गिनाते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि अब मरीजों का इंतजार का समय कम हो गया है। साथ ही अपनी सरकार की अन्य उपलब्धियां गिनाते हुए सुनक ने कहा कि महंगाई कम हो गई है, देश का रक्षा बजट बढ़ा है और रवांडा बिल को भी ऋषि सुनक ने अपनी सरकार की उपलब्धि बताया। विपक्षी लेबर पार्टी पर सुनक ने रवांडा बिल को रोकने का आरोप लगाया और कहा कि वह नहीं चाहते कि ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वाले अप्रवासी रुकें। सुनक ने कहा कि लेबर पार्टी के सत्ता में आने पर टैक्स बढ़ेंगे और साथ ही वे जनकल्याण व्यवस्था में भी सुधार के पक्ष में नहीं है, जबकि इससे देश के कामगार लोगों को फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया में चल रहीं चर्चाएं
हालांकि ब्रिटिश मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वहां अक्तूबर/नवंबर में आम चुनाव हो सकते हैं। ब्रिटेन की मौजूदा संसद का कार्यकाल अगले साल जनवरी तक है। ऐसे में उससे पहले ब्रिटेन में आम चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुनक सरकार में बगावत की आशंका को देखते हुए समय पूर्व चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed