फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: PM Johnson was asked to apologize to people over the age of 80 in the British Parliament

ब्रिटेन: ब्रिटिश संसद में पीएम जॉनसन से 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से माफी मांगने को कहा गया

Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 12:51 AM IST
सार

  • बीबीसी को दिए साक्षात्कार में डोमिनिक कमिंग्स द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जॉनसन को संसद में घेरने की कोशिश की। जॉनसन ने पिछले साल अक्टूबर में यह टिप्पणी करने की बात से इनकार नहीं किया, जब उन्होंने कहा था कि सरकार संतुलन बनाते हुए असाधारण रूप से सख्त फैसले ले रही है।

विज्ञापन
Britain: PM Johnson was asked to apologize to people over the age of 80 in the British Parliament
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बुधवार को संसद में देश के बुजुर्गों से माफी मांगने को कहा गया। दरअसल, उनके पूर्व शीर्ष सहयोगी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल दूसरे लॉकडाउन की जरूरत को खारिज कर दिया था क्योंकि कोविड-19 से मरने वाले लोग 80 साल से अधिक आयु के थे।

विज्ञापन


ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस में प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्नोत्तर सत्र में जॉनसन चेकर्स के ग्रामीण इलाके में स्थित अपने आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित हुए, जहां वह खुद क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन


विपक्ष ने मंगलवार को बीबीसी को दिए साक्षात्कार में डोमिनिक कमिंग्स द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जॉनसन को संसद में घेरने की कोशिश की। जॉनसन ने पिछले साल अक्टूबर में यह टिप्पणी करने की बात से इनकार नहीं किया, जब उन्होंने कहा था कि सरकार संतुलन बनाते हुए असाधारण रूप से सख्त फैसले ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं इस डिजिटल माध्यम से कुछ नहीं कह सकता या मैं कुछ नहीं कर सकता। इस पर विपक्षी लेबर नेता केर स्टार्मर ने जोर देते हुए कहा, मुझे लगता है कि हमे यह जांच करने की जरूरत है कि चेकर्स में लाइन काम कर रहा है या नहीं क्योंकि प्रधानमंत्री के जवाब का मेरे सवाल से असल में कोई संबंध नहीं है।

स्कॉटिश नेशनल पार्टी के नेता इयान ब्लैकफोर्ड ने भी माफी मांगने की मांग करते हुए महामारी से निपटने के सरकार के तौर तरीके की फौरन सार्वजनिक जांच करने की फिर से मांग की।


जॉनसन ने कहा कि यह सही है कि अगले साल की शुरूआत में जब देश में स्थिति बेहतर हो जाए तब जांच शुरू करनी चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम हर वक्त सबक सीखना जारी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed