फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain PM Boris Johnson honored Sikh pilot bringing oxygen concentrator to India

ब्रिटेन: ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भारत लाने वाले सिख पायलट को पीएम बोरिस जॉनसन ने किया सम्मानित

Mon, 24 May 2021 01:15 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यूनाइटेड किंगडम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यूनाइटेड किंगडम Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 24 May 2021 01:15 AM IST
सार

कोविड महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते संकट के बीच भारत में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर जैसी दवाइयों की भारी किल्लत के चलते सिख पायलट और खालसा एड के वॉलन्टियर जसपाल सिंह ने कोरोना महामारी के बीच 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स पहुंचाए

 

विज्ञापन
Britain PM Boris Johnson honored Sikh pilot bringing oxygen concentrator to India
सिख पायलट जसपाल सिंह - फोटो : twitter

विस्तार

कोविड महामारी की दूसरी लहर ने जब भारत को बुरी तरह जकड़ लिया था, तब दुनिया के कई बड़े देश भारत की मदद के लिए आगे आए। कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने भी आगे आकर भारत को संकट से उबरने में मदद पहुंचाई। ऐसे ही एक शख्स जसपाल सिंह को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 'प्वाइंट्स ऑफ लाइट' अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

विज्ञापन


यूनाइटेड किंगडम के सिख पायलट और खालसा एड के वॉलन्टियर जसपाल सिंह ने कोरोना महामारी के बीच 200 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स भारत पहुंचाए। वर्जिन अटलांटिक के पायलट जसपाल सिंह भारत की मदद करना चाहते थे। भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी कंपनी से संपर्क किया। उसके बाद सिंह खालसा एड इंटरनेशनल और वर्जिन अटलांटिक की मदद से सैकड़ों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स-सिलेंडर्स वाली फ्लाइट खुद भारत लेकर आए।
विज्ञापन


सिख पायलट जसपाल सिंह ने पीएम जॉनसन को लिखा लेटर
सिख पायलट जसपाल सिंह को लिखे निजी लेटर में पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में आपके योगदान के लिए शुक्रिया। हमारे देशों के बीच गहरे संबंध में, भारत के लोगों की मदद के लिए ब्रिटिश लोग हजारों की संख्या में आगे आए हैं। मुझे ये सुनकर प्रेरणा मिली कि आपने सैकड़ों ऑक्सीजन सिलेंडरों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्वाइंट्स ऑफ लाइट की तरफ से जारी बयान में जसपाल सिंह ने कहा, भारत में कोविड के संकट को देखने के बाद मैं मदद करने के लिए कुछ करना चाहता था। पब्लिक, दोस्तों और परिवार ने बड़ी संख्या में खालसा एड इंटरनेशनल को जरूरी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीनें दान कीं। इस उदारता ने मुझे वर्जिन अटलांटिक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया कि क्या हम इन मशीनों को भारत के लोगों तक पहुंचाकर उनकी सहायता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed