फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain PM Boris Johnson called PM Narendra MOdi to talk about Coronavirus Crisis

कोरोनावायरस संकट पर चर्चा के लिए ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया

Fri, 13 Mar 2020 06:13 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Mar 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
Britain PM Boris Johnson called PM Narendra MOdi to talk about Coronavirus Crisis
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घातक कोरोनावायरस के प्रसार से निपटने के लिए जरूरी आपसी अंतरराष्ट्रीय तालमेल के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। यह वायरस पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में पनपा था और इसने 118 देशों और क्षेत्रों में अब तक 4,900 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है तथा इससे 1,24,330 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास एवं कार्यालय, डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री (जॉनसन) ने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने कोरोनावायरस के प्रसार पर चर्चा की और वायरस के प्रसार से निपटने के लिए जरूरी समन्वित अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के महत्व पर जोर दिया।’ नयी दिल्ली में भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने नये दशक में भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की इच्छा जताR।
विज्ञापन


पीएमओ ने बयान में कहा, ‘दोनों नेता इस बारे में सहमत हुए कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विस्तृत खाका तैयार करना उपयोगी होगा।’ प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री एन. डोरिस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की खबर पर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने की कोशिश के तहत 15 अप्रैल तक ज्यादातर यात्रा वीजा रद्द कर दिए हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। ब्रिटेन ने इसे नियंत्रण में रखने के चरण से आगे बढ़ते हुए इसके प्रसार को रोकने की तैयारियों करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। दरअसल, इस अगले चरण का लक्ष्य गर्मियों के मौसम का इंतजार करना है। इसके लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने जैसे उपाय किए जा सकते हैं।

डाउननिंग स्ट्रीट ने कहा कि दोनों नेताओं ने महामारी से निपटने के उपायों के अलावा व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन सहयोग मजबूत करने के बारे में भी चर्चा की। प्रवक्ता ने कहा, ‘...प्रधानमंत्री (जॉनसन) और प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार, सांस्कृतिक संबंध, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।’


दोनों नेताओं के बीच इस कॉल के दौरान जलवायु परिवर्तन से पैदा हुई चुनौती सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। जॉनसन ने नवीकरणी स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत की कोशिशों का स्वागत किया। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों का स्वागत किया और पेरिस समझौते पर महत्वाकांक्षी योजना पर आगे बढ़ने का अनुरोध किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed