फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain government commit to net zero carbon emissions by 2050

ब्रिटेन ने 2050 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करने का लक्ष्य रखा, नए नियम होंगे लागू

Thu, 13 Jun 2019 01:46 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 13 Jun 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Britain government commit to net zero carbon emissions by 2050
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे - फोटो : PTI

ब्रिटेन ने लक्ष्य रखा है कि वह साल 2050 तक ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को शून्य कर देगा। यहां नई सरकार जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए नए नियम लेकर आने वाली है। प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा है, "ये हमारा कर्तव्य है कि जो हमें विरासत में मिला है, हम उसे बेहतर हालत में छोड़ें।"


loader

उन्होंने कहा कि उत्सर्जन को कम करने से ना केवल लोगों का स्वास्थय बेहतर होगा बल्कि उसमें आने वाले खर्च में भी कमी आएगी। बता दें ब्रिटेन ऐसा पहला देश है जिसने इस तरह का लक्ष्य रखा है। इस फैसले की पर्यावरण संरक्षण से जुड़े समूह सराहना कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कुछ लोगों का कहना है कि पर्यावरण को बचाने में बहुत देर हो चुकी है और कुछ को डर है कि ये काम नामुमकिन है।

वैसे ब्रिटेन ने पहले से ही 2050 तक उत्सर्जन को 80 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा था। यहां जलवायु परिवर्तन कानून 2008 में सासंदों ने उत्सर्जन कम करने पर हामी भरी थी लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है। इस बार उत्सर्जन को शून्य करने की बात की गई है। 

इसका मतलब ये हुआ कि घर, वाहन, खेत और उद्योग से होने वाले उत्सर्जन को बिलकुल खत्म करना होगा। इसके अलावा पौधे लगाने होंगे और कार्बनडाइऑक्साइड गैस को कम करने के लिए भी कदम उठाने होंगे। अगर बाकी देशों ने ब्रिटेन की तरह ही ऐसे कदम उठाए तो हो सकता है कि साल 2100 तक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed