{"_id":"66dba355cab8dc6e6a071586","slug":"britain-accuses-google-of-abusing-its-dominance-in-advertising-field-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: ब्रिटेन का आरोप- विज्ञापन के क्षेत्र में प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल कर रहा गूगल, हो सकता है जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: ब्रिटेन का आरोप- विज्ञापन के क्षेत्र में प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल कर रहा गूगल, हो सकता है जुर्माना
Sat, 07 Sep 2024 06:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:20 AM IST
सार
ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण ने कहा कि जांच में पता चला है कि गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ब्रिटेन के 201.48 अरब रुपये के डिजिटल विज्ञापन बाजार में ऑनलाइन प्रकाशकों व विज्ञापनदाताओं को नुकसान पहुंचाती है और अपनी सेवाओं को प्राथमिकता देती है।
विज्ञापन
Google Update
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
ब्रिटेन के विनियामक ने गूगल पर डिजिटल विज्ञापन के क्षेत्र में अपने प्रभुत्व का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वह अपने प्रभुत्व का लाभ उठाकर ब्रिटेन में प्रतिस्पर्धा को समाप्त कर रही है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण ने कहा कि जांच में पता चला है कि गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ब्रिटेन के 201.48 अरब रुपये के डिजिटल विज्ञापन बाजार में ऑनलाइन प्रकाशकों व विज्ञापनदाताओं को नुकसान पहुंचाती है और अपनी सेवाओं को प्राथमिकता देती है। संस्था के अंतरिम कार्यकारी निदेशक जूलियट एनसर ने कहा कि निष्कर्षों के आधार पर गूगल पर अरबों डॉलर का जुर्माना या अपने व्यवहार को बदलने का आदेश दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, डिजिटल विज्ञापन पारिस्थितिकी तंत्र में गूगल एक प्रमुख खिलाड़ी है, जो प्रकाशकों को अपनी वेबसाइट और एप पर विज्ञापन के लिए सर्वर देता है। उन्होंने कहा, हमने पाया है कि जब वेबसाइट पर देखे जाने वाले विज्ञापनों की बात आती है तो गूगल अपनी बाजार शक्ति का इस्तेमाल प्रतिस्पर्धा में बाधा डालने के लिए करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल विज्ञापन पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख खिलाड़ी है गूगल
गूगल पूरे डिजिटल विज्ञापन पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख खिलाड़ी है, जो प्रकाशकों को उनकी वेबसाइटों और एप पर विज्ञापन स्थान प्रबंधित करने के लिए सर्वर प्रदान करता है। इसके अलावा विज्ञापनदाताओं और मीडिया एजेंसियों को विज्ञापन खरीदने के लिए उपकरण एवं एक्सचेंज प्रदान करता है। यहां दोनों पक्ष नीलामी के समय विज्ञापन खरीदने और बेचने के लिए एक साथ आते हैं।