फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain A mother with 13 children has died from coronavirus relatives of soniya demands public inquiry uk

कोरोना ने 13 बच्चों से छीन लिया 'पिता' सोनिया का साया, प्रधानमंत्री तक पहुंंचा मामला

Thu, 19 Nov 2020 10:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 19 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
britain  A mother with 13 children has died from coronavirus relatives of  soniya demands public inquiry uk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock.com

 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 5.68 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 13.60 से अधिक लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। दुनिया भर में तबाही मचाने वाली इस महामारी के चलते जहां करोड़ों लोगों के सामने दो वक्त के खाने के लाले पड़ गए। वहीं दूसरी ओर इसने लाखों लोगों से उनके अपने छीन लिए हैं, किसी के सिर से पिता का साया उठ गया, तो किसी के सिर से ममता का आंचल। किसी की गोद खाली हो गई, तो किसी का सिंदूर उजड़ गया। कहीं कहानियां सुनाने वाली दादी-नानी की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई, तो कहीं परिवार ही बिखर गया। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में देखने को मिला है, जहां एक कोरोना संक्रमण के चलते एक 13 बच्चों की मां सोनिया पार्ट्रिज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सोनिया की समलैंगिक पत्नी ने उसे अपने परिवार की बैकबोन बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सोनिया के रिश्तेदारों ने ब्रिटेन की सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। रिश्तेदारों ने एक ऑनलाइन याचिका दायर कर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से कोरोना महामारी के प्रति जबावदेही को लेकर एक सार्वजनिक जांच की मांग की। इस याचिका पर अब तक दो लाख से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। 

विज्ञापन

सोनिया की पत्नी कैरी एन ने कहा- हमारी जिंदगी थी वो 

काउंटी डरहम के स्टॉकटन ऑन टीज इलाके की 35 वर्षीय सोनिया पार्ट्रिज का मंगलवार तड़के  नॉर्थ टीस के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में निधन हो गया। इसके एक दिन बाद सोनिया की महिला साथी कैरी एन ने दिल को छू लेने वाली श्रदांजलि अर्पित की। कैरी एन ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से सोनिया मेरी जिंदगी थी। वह मोटी थी, जिसे लेकर उसे लोग चिढ़ाते थे, लेकिन उसने मुझे और हमारे बच्चों को खुद पर यकीन करने का भरोसा दिलाया। वह कभी अपने शरीर के आकार को लेकर परेशान या निराश नहीं हुई। लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं, उसने कभी परवाह नहीं की। यही बात उसने हम सबको भी सिखाई। 

दोनों महिलाएं 13 बच्चों को पाल रही थीं 
सोनिया और कैरी एन दोनों महिला साथी मिलकर 13 बच्चों को पालन-पोषण कर रहीं थीं। इन 13 बच्चों में कैरी एन के छह, सोनिया के दो हैं। वहीं बाद में पांच बच्चों को स्पर्म डोनर के जरिये कैरी एन ने जन्म दिया।

कैरी एन की बहन ने जांच की मांग की 

कैरी एन की बहन हन्ना रैने ने सार्वजनिक जाचं की मांग की। उन्होंने कहा कि सोनिया को अस्थमा था, लेकिन वह अपनी जिंदगी खुलकर जीती थी। उन्होंने कहा, सरकार अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है और फिर भी हम अपनों को खो रहे हैं, इसका जवाब हम किससे मांगे? सोनिया के अन्य दुखी रिश्तेदारों ने संसद के सदनों में पेश किए एक चौंकाने वाले वीडियो को लेकर बुधवार रात सार्वजनिक जांच की मांग के लिए अभियान शुरू किया। रिश्तेदारों ने बोरिस जॉनसन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। 

बच्चों का सोचकर दिल बैठा जा रहा 
कैरी एन ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि लोग यह समझे कि यह मजाक नहीं है। मैंने कोरोना वायरस को कभी गंभीरत से नहीं लिया, लेकिन इसने मेरी जिंदगी मुझसे छीन ली। हर दिन लोग इससे मर रहे हैं। अब मैं कभी सोनिया के मैसेज से सुबह नहीं जाग पाउंगी। जबकि एक सप्ताह पहले वह हम सबके बीच हंस रही थी, खिला-खिला रही थी, हम सब से बात कर रही थी। बच्चों के बारे में सोच कर मेरा दिल बैठा जा रहा है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed