{"_id":"5d3cdc808ebc3e6cef2b2231","slug":"britain-22-months-jail-for-accused-of-trolling-home-minister-pratibha-patel-to-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: गृह मंत्री प्रीति पटेल को फेसबुक पर ट्रोल करने के आरोपी को 22 महीने की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: गृह मंत्री प्रीति पटेल को फेसबुक पर ट्रोल करने के आरोपी को 22 महीने की जेल
Sun, 28 Jul 2019 05:01 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
प्रीति पटेल
ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल को ऑनलाइन ट्रोल करने के आरोपी को अदालत ने 22 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। दरअसल भारतीय मूल की प्रीति को आरोपी ने पिछले साल ऑनलाइन आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। आरोपी ने अदालत में यह बात कबूल कर ली थी।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में ब्रिटेन की पुलिस ने आरोपी गेरार्ड ट्रेयमर को इसी साल जनवरी में गिरफ्तार किया था। गेरार्ड पर आरोप था कि उसने कंजरवेटिव पार्टी की वरिष्ठ सांसद के फेसबुक पेज पर अक्टूबर से दिसंबर 2018 तक कई बार नस्लवादी संदेश भेजे।
विज्ञापन
53 वर्षीय आरोपी गेरार्ड ने ऐसे ही उत्तरी आयरलैंड की डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के नेता अर्लेने फोस्टर को भी ट्रोल किया था। न्यायाधीश साइमन ब्रायन ने शुक्रवार को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी को सजा सुनाई।
विज्ञापन