{"_id":"6126fdb58ebc3e7a1f5e08e5","slug":"breast-milk-of-vaccinated-mothers-contains-covid-19-antibodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों का दावा: कोरोना से बचा सकता है मां का दूध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों का दावा: कोरोना से बचा सकता है मां का दूध
Thu, 26 Aug 2021 08:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:04 AM IST
सार
शोध के मुताबिक टीका लगवा चुकी मां अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती है तो दूध के जरिए शिशु को पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज मिलती हैं जो उसे कोरोना से बचाने में सक्षम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां का दूध बच्चे को कोरोना वायरस से भी बचा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के वैज्ञानिकों का कहना है कि टीका लगवा चुकी मां बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती है तो दूध के जरिए शिशु को एंटीबॉडीज मिलती है, जो उसे कोरोना से बचाएगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ शोधकर्ता प्रो. जोसेफ लार्किन का कहना है कि हमने शोध में पाया है कि टीका लगवा चुकी मां अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराती है तो दूध के जरिए शिशु को पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज मिलती हैं जो उसे कोरोना से बचाने में सक्षम है।
विज्ञापन
प्राकृतिक संक्रमण से भी ज्यादा एंटीबॉडीज
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के वैज्ञानिक विवियन वैलकार्स का कहना है कि मां के दूध से शिशु के शरीर में बनी एंटीबॉडीज प्राकृति संक्रमण से बनने वाली एंटीबॉडीज से भी अधिक थी।
विज्ञापन
सह-शोधकर्ता प्रो. जोसेफ न्यू का कहना है कि टीका लगवा चुकी मां से शिशु को पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडीज दूध से उसके शरीर में पहुंचती है। उन्होंने बताया कि 21 स्वास्थ्यकर्मी जो ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं उनपर परीक्षण के दौरान ये नतीजा सामने आया है।