{"_id":"5f0497658ac95367406f82a4","slug":"brazilian-president-bolsonaro-announces-he-has-tested-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए
Tue, 07 Jul 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बोलसोनारो की कोविड-19 की जांच सोमवार को की गई थी। फेफड़ों का 'एक्स-रे' कराने के बाद उनकी यह जांच की गई।
विज्ञापन
#BREAKING Brazil's Bolsonaro announces he has tested positive for coronavirus pic.twitter.com/EwfB6yRfao
— AFP news agency (@AFP) July 7, 2020विज्ञापन
उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण के बारे में नहीं बताया था। हालांकि, ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि जांच की रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। इससे पहले बोलसोनारो खुद को लगातार स्वस्थ बताते रहे हैं।
विज्ञापन
ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने मई में बोलसोनारो की कोविड—19 की तीन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की थी, इन तीनों जांच रिपोर्टों में उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। वर्ल्डोमीटर के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील में कोरोना के साढ़े दस लाख से ज्यादा मामले हो चुके हैं और अभी तक 65,000 लोगों की जान जा चुकी है।
इस बीच, ब्राजील के अमेजन वर्षावन में मनौस और रियो डी जेनेरियो के महानगरीय क्षेत्र में ड्यूक डे काक्सियास में निजी स्कूलों में एक बार फिर कक्षाएं शुरू हो गई। कोविड-19 के प्रकोप के बाद ऐसा करने वाले ये पहले शहर हैं।
देश के निजी स्कूल संघ 'फेनेप' के अनुसार अमेजन के गवर्नर और ड्यूक डे काक्सियास के मेयर ने सोमवार को शहर के निजी स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी थी। अन्य शहरों में अभी स्कूल नहीं खुले हैं।