फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   brazil suspect suicide bomber died after trying to enter in supreme court

Brazil: ब्राजील की शीर्ष अदालत के बाहर आत्मघाती हमला, सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश के दौरान फटा बम

Thu, 14 Nov 2024 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Nov 2024 08:58 AM IST
सार

विस्फोट ब्राजील की संघीय सरकार की तीन शाखाओं की प्रमुख इमारतों को जोड़ने वाले ब्रासीलिया के एक प्रतिष्ठित चौराहे 'प्लाजा ऑफ़ द थ्री पॉवर्स' के आसपास हुए। पुलिस ने विस्फोटों की जांच के लिए ब्राजील की राजधानी के मध्य स्थित चौराहे पर विस्फोटकों की जांच करने वाले रोबोट के साथ एक बम निरोधक दस्ते को तैनात किया है। 

विज्ञापन
brazil suspect suicide bomber died after trying to enter in supreme court
ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ विस्फोट - फोटो : एक्स

विस्तार

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ा लिया। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब ब्राजील में जी20 सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही हैं। जिसमें दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता शिरकत करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी जल्द ही ब्राजील की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की इमारत को बनाना चाहता था निशाना
घटना बुधवार शाम की है, जब कोर्ट की इमारत के पास स्थित पार्किंग में एक विस्फोट हुआ। इसके कुछ सेकेंड बाद ही सुप्रीम कोर्ट के सामने दूसरा विस्फोट हुआ। जांच के दौरान मौके से मानव शव बरामद हुआ।  विस्फोट ब्राजील की संघीय सरकार की तीन शाखाओं की प्रमुख इमारतों को जोड़ने वाले ब्रासीलिया के एक प्रतिष्ठित चौराहे 'प्लाजा ऑफ़ द थ्री पॉवर्स' के आसपास हुए। माना जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी सुप्रीम कोर्ट की इमारत को नुकसान पहुंचाना चाहता था। पुलिस ने विस्फोटों की जांच के लिए ब्राजील की राजधानी के मध्य स्थित चौराहे पर विस्फोटकों की जांच करने वाले रोबोट के साथ एक बम निरोधक दस्ते को तैनात किया है और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक की अभी तक नहीं हुई है पहचान
न्यायालय ने एक बयान में कहा कि जब विस्फोट हुए, तब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने अपना पूर्ण सत्र समाप्त किया था और उन्हें तुरंत सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। संघीय जिला की उप-गवर्नर सेलिना लियो ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश करने के दौरान खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि उसके पास एक कार थी, जिसमें एक और विस्फोट हुआ। लियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह किसी 'अकेले हमलावर' का काम था। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed