फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Supreme Court allows inquiry against President Jair Bolsonaro

ब्राजील ; सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ जांच की इजाजत दी

Sun, 04 Jul 2021 01:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रियो द जेनेरियो
एजेंसी, रियो द जेनेरियो Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Jul 2021 01:25 AM IST
सार

  • ब्राजील सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस रोसा वेबेर ने कहा कि सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी प्रबंधन की जांच कर रही सीनेट कमेटी के साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Brazil Supreme Court allows inquiry against President Jair Bolsonaro
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो - फोटो : Facebook

विस्तार

भारत बायोटेक से टीका खरीद करार में कथित घोटाले के आरोपों में घिरे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ ब्राजील सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक जांच की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पर कोवाक्सिन की खरीद मेें भ्रष्टाचार के आरोप
ब्राजील सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस रोसा वेबेर ने कहा कि सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी प्रबंधन की जांच कर रही सीनेट कमेटी के साक्ष्यों के आधार पर जांच की जाएगी। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख लुइस रिकार्डो मिरांडा ने कहा था कि उन पर भारत बायोटेक से 20 करोड़ टीका की खुराकों की आयात के लिए अतिरिक्त दबाव था।
विज्ञापन


मिरांडा ने सीनेट कमेटी को बताया था कि सिंगापुर की एक कंपनी को 45 करोड़ डॉलर के भुगतान के मामले में बिलों में अनियमितता मिली थी। जिस पर वह और उनके भाई दोनों राष्ट्रपति से मिले और उनको अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने पुलिस से मामले की जांच का आश्वासन दिया मगर पुलिस को कोई केस दर्ज करने के निर्देश नहीं दिए गए। वहीं, भारत से कोवाक्सिन खरीद के मामले में भारत बायोटेक पहले ही किसी प्रकार की अनियमितता से इनकार कर चुकी है। भारत बायोटेक ने कहा था कि न उसने कोई खुराक ब्राजील को भेजी और न ही उसे ब्राजील से एक भी पैसा ही मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed