{"_id":"63bb309db530225f111ba161","slug":"brazil-ex-president-jair-bolsonaro-supporters-raid-congress-and-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil: पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के समर्थक संसद भवन में घुसे, मचाया उत्पात, कैपिटल हिंसा की दिलाई याद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil: पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो के समर्थक संसद भवन में घुसे, मचाया उत्पात, कैपिटल हिंसा की दिलाई याद
Mon, 09 Jan 2023 07:04 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रासीलिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:04 AM IST
सार
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थक संसद भवन में घुसकर स्पीकर की कुर्सी पर चढ़ गए और उसके आसपास जमा हो गए। एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी स्पीकर के डायस पर चढ़कर माइक से छेड़छाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्पीकर की कुर्सी पर बैठे प्रदर्शनकारी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थक राजधानी ब्रासीलिया में एक बार फिर हंगामा करते दिखाई दिए। पिछले हफ्ते लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के विरोध में प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए कांग्रेस (संसद भवन), राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुस गए। ऐसा ही 2021 में अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने किया था, जिन्होंने यूएस कैपिटल पर छह जनवरी को हमला कर दिया था, जिसमें कई कर्मियों की जान जाते-जाते बची थी।
विज्ञापन
ब्राजीलिया में प्रदर्शनकारियों ने हरे और पीले झंडे के कपड़े पहने थे, उनमें से एक समूह के लोग सदन अध्यक्ष की कुर्सी पर चढ़ गए और वहां उसके आसपास जमा हो गए। एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी स्पीकर के डायस पर चढ़कर माइक से छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक वीडियो में बाहर भीड़ को एक पुलिसकर्मी को उसके घोड़े से खींचकर जमीन पर गिराते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दंगाइयों को कांग्रेस भवन में प्रवेश करते के साथ दरवाजे और खिड़कियां तोड़ते हुए दिखाया जा रहा। वीडियों में दिख रहा है वह एक साथ अंदर आते हैं और सांसदों के कार्यालयों को तोड़ते हैं। साथ ही उन्होंने एक बैनर को फहराने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने दंगाइयों को रोकने के लिए ब्रासीलिया के थ्री पॉवर्स स्क्वायर के चारों ओर एक सुरक्षा घेरा स्थापित किया था ताकि उनको राष्ट्रीय कांग्रेस, प्लानाल्टो पैलेस और सुप्रीम कोर्ट में जाने से रोका जाए। लेकिन दंगाई आगे बढ़ते रहे। वहीं पुलिस ने दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
बोलसोनारो 30 अक्तूबर को हुए पुन:चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी दा सिल्वा से हार गए थे, जिसके बाद उनके कई समर्थक देशभर में सैन्य बैरक के बाहर एकत्रित हुए और चुनाव नतीजे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह तीसरी बार ब्राजील की बने। ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में जायर बोलसोनारो को वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से हार का सामना करना पड़ा था। काफी दिनों तक बोलसोनारो ने अपनी हार को उन्होंने स्वीकार नहीं किया था, वहीं उनके समर्थक भी लूला का विरोध कर रहे हैं।
अमेरिका ने हमलों की निंदा की
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ब्राजील के राष्ट्रपति भवन, सदन और सुप्रीम कोर्ट पर हमले की निंदा की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला करने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने हमले की निंदा की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों द्वारा देश के कांग्रेस, राष्ट्रपति महल और सुप्रीम कोर्ट में धावा बोलने के बाद ब्राजील में लोकतंत्र पर हमले की निंदा की। एक ट्वीट में बाइडन ने जोर देकर कहा कि ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अमेरिका का पूरा समर्थन प्राप्त है।
राष्ट्रपति बाइडन ने ट्वीट किया कि मैं ब्राजील में लोकतंत्र पर और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण पर हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों को हमारा पूरा समर्थन है और ब्राजील के लोगों की इच्छा को कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ब्राजील के लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमले की निंदा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्राजील के लोगों और लोकतांत्रिक संस्थानों की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। गुटेरेस ने एक ट्वीट में कहा कि मैं ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर आज हुए हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील के लोगों और लोकतांत्रिक संस्थानों की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि यह होगा। ब्राजील एक महान लोकतांत्रिक देश है।