फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   brazil deadly storms flood claim around 100 lives damage near lakh houses

Brazil: ब्राजील में बारिश-बाढ़ का कहर, 100 लोगों की मौत, करीब एक लाख घर तबाह

Thu, 09 May 2024 09:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 May 2024 09:55 AM IST
सार

ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़-बारिश के चलते अब तक 99,800 घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं। 

विज्ञापन
brazil deadly storms flood claim around 100 lives damage near lakh houses
ब्राजील में बाढ़ का कहर - फोटो : @डीडी न्यूज लाइव

विस्तार

ब्राजील इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ब्राजील के दक्षिण में स्थित रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में बीते एक हफ्ते से ज्यादा समय से भारी बारिश के चलते बाढ़ आई हुई है। इस बाढ़ के चलते करीब 100 लोगों की मौत की खबर है। बाढ़ से साढ़े 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। दो लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़-बारिश के चलते अब तक 99,800 घर आंशिक या पूर्ण रूप से तबाह हो चुके हैं। 
विज्ञापन


29 अप्रैल से हो रही भारी बारिश
ब्राजील के राज्य रियो ग्रेनेड डो सुल राज्य में बीती 29 अप्रैल से भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते राज्य के 497 शहरों में से 414 बाढ़ से जूझ रहे हैं। यह राज्य ब्राजील का कृषि और पशुपालन करने वाला शीर्ष राज्य है। अर्जेंटीना और उरुग्वे के बॉर्डर पर स्थित यह राज्य बारिश और बाढ़ के साथ ही तूफानों से भी जूझ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस बारिश और बाढ़ से करीब 4.6 अरब रियाल का आर्थिक नुकसान हुआ है और बड़ी मात्रा में आवास और आधारभूत ढांचे को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 130 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग ने अभी और बारिश होने को अनुमान जताया है, जिससे हालात और भी खराब हो सकते हैं। बारिश के चलते नदियां और तालाब लबालब भरे हुए हैं। पोर्टो एलेग्रे शहर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed