फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brampton mandir in Canada cancels event amid Khalistani separatists threat news in hindi

Canada: हिंसक प्रदर्शनों के खतरे के बीच कनाडा में मंदिर का कार्यक्रम रद्द, सुरक्षा देने में नाकाम पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 08:42 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Nov 2024 08:42 AM IST
सार

सामुदायिक केंद्र ने पील पुलिस को ब्रैम्पटन त्रिवेणी मंदिर के खिलाफ मिल रही धमकियों पर ध्यान देने और हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन
Brampton mandir in Canada cancels event amid Khalistani separatists threat news in hindi
ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र - फोटो : bramptontrivenimandir.com

विस्तार

कनाडा में ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने रविवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया। उन्होंने खालिस्तानी धमकियों पर चिंता जताते हुए यह फैसला लिया। भारतीय मूल के हिंदुओं और सिखों को आवश्यक जीवन प्रमाणपत्र नवीनीकरण के लिए 17 नवंबर को कॉन्सुलर शिविर निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


ब्रैम्पटन त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र ने कहा, "17 नवंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित जीवन प्रमाण पत्र वितरण समारोह को रद्द कर दिया गया है। पील क्षेत्रीय पुलिस की आधिकारिक खुफिया जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय हिंसात्मक प्रदर्शनों का खतरा है।"
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र ने की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
सामुदायिक केंद्र ने पील पुलिस को ब्रैम्पटन त्रिवेणी मंदिर के खिलाफ मिल रही धमकियों पर ध्यान देने और हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। मंदिर प्रशासन ने कहा, "हम कम्यूनिटी के उन सभी सदस्यों से माफी मांगते हैं जो इस कार्यक्रम पर निर्भर थे। हमें इस बात का दुख है कि कनाडा के लोग यहां के मंदिरों में आने में असुरक्षित महसूस करते हैं। हमने पील पुलिस को इसकी जानकारी दी और उनसे कनाडा में हिंदू समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।"

पहले भी हो चुका है हिंसक झड़प
इससे पहले तीन नवंबर को ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में कॉन्सुलर कैंप में खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया, जिससे वहां हिंसा फैल गई थी। पील पुलिस ने इस हिंसक झड़प के खिलाफ कार्रवाई की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हिंसक झड़प की निंदा की। उन्होंने इसे भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिश बताया। इसके साथ ही उन्होंने कनाडाई अधिकारियों से न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की अपील की। 


बता दें कि पिछले साल कनाडाई सरकार द्वारा खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता होने का आरोप लगाने के बाद से ही दोनों देशों के संबंध गंभीर तनाव में आ गए। हालांकि, भारत ने कनाडाई सरकार के आरोपों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed