फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Both India and China are important for Nepal KP Sharma Oli said

केपी शर्मा ओली ने कहा, नेपाल के लिए भारत और चीन दोनों ही अहम

Tue, 25 Feb 2020 05:07 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, काठमांडू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 25 Feb 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Both India and China are important for Nepal KP Sharma Oli said
KP Sharma Oli

अपने जन्मदिन पर नेपाल के नक्शे वाला केक काटकर नेपाली प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके देश के लिए भारत और चीन दोनों ही बहुत अहम हैं और दोनों देशों के साथ रिश्ते बेहतर रखते हुए ही नेपाल को विकास के रास्ते पर आगे ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ओली ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत और चीन में दो अलग अलग किस्म की राजनीतिक व्यवस्थाएं हैं, दोनों देशों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियां भी अलग अलग हैं, ऐसी स्थिति में नेपाल दोनों ही देशों के साथ संतुलित तरीके से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाकर ही विकास का अपना लक्ष्य हासिल कर सकता है।
विज्ञापन


ओली ने दोनों देशों की भौगोलिक स्थितियों के साथ साथ उनकी विशालता की भी चर्चा की और कहा कि नेपाल बेहद कारगर और कूटनीतिक तरीके से दोनों के साथ अपने रिश्ते बरकरार भी रखेगा और मजबूत भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओली ने अपने देश में सड़क से लेकर पुलों के निर्माण, ऊर्जा के क्षेत्र में हुई तरक्की और दूसरे क्षेत्रों में पिछले दो-ढाई सालों में हुए विकास का जिक्र भी किया और इसमें भारत और चीन की भूमिका और सहयोग की तारीफ की।


कालापानी क्षेत्र वापस लेने के लिए नेपाल प्रतिबद्ध – नेपाली गृहमंत्री

दूसरी तरफ एक अन्य कार्यक्रम में नेपाल के गृहमंत्री रामबहादुर थापा बादल ने कहा कि नेपाल अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कालापानी के मसले को उठाएगा। थापा ने कहा कि वह भारत के साथ कालापानी के अपने क्षेत्र को वापस करने की कूटनीतिक कोशिशें जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed