{"_id":"5eaea68b8ebc3e90274503bb","slug":"boris-johnson-says-doctors-prepared-for-his-death-in-coronavirus-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराकर लौटे ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने कहा- डॉक्टरों ने मुझे मृत घोषित करने की तैयारी कर ली थी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना को हराकर लौटे ब्रिटेन के पीएम जॉनसन ने कहा- डॉक्टरों ने मुझे मृत घोषित करने की तैयारी कर ली थी
Sun, 03 May 2020 04:59 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 03 May 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस की बीमारी से अब पूरी तरह से उबर चुके हैं। उन्होंने कोरोना से जंग के दौरान मौत का सामना करने वाला अपना अनुभव साझा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वे कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे तब डॉक्टरों ने उनकी मौत की घोषणा करने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
जॉनसन ने कहा कि डॉक्टरों के पास 'स्टालिन की मौत' टाइप सिनेरियो के लिए एक योजना थी। मैं इन योजनाओं के बारे में पहले से ही जानता था। मेरी स्थिति बिगड़ने के हालात पर डॉक्टरों ने पहले से ही सब इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन
पीएम जॉनसन ने बताया कि पहले वह अपनी स्थिति को लेकर गंभीर नहीं थे। वह लगातार काम कर रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआत में वह अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन जब डॉक्टरों ने उन्होंने स्थिति गंभीरता बताई तो अस्पताल में भर्ती हो गए।
विज्ञापन
जॉनसन ने आगे कहा कि डॉक्टरों ने मुझे जबरदस्ती अस्पताल ले जाकर मेरा इलाज किया। अब मैं खुद इस बीमारी से लड़ने और अपने देश के हालातों को वापस बेहतर बनाने के प्रति पहले से ज्यादा मजबूत हो गया हूं।
मालूम हो कि 55 वर्षीय बोरिस जॉनसन को पांच अप्रैल को लंदन स्थित सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को वह ठीक होकर अस्पताल से घल लौट आए थे।
कुछ दिन पहले ही वो पिता बने हैं। बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने अपने-अपने दादा और दो चिकित्सकों के नाम पर अपने नवजात पुत्र का नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस रखा है। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते वह लॉकडाउन में छूट देने के लिए एक रोडमैप तैयार करेंगे और इसका एलान करेंगे।