अमेरिका में 'बम चक्रवात': बर्फ के साथ तेज हवाएं जारी, 1339 उड़ानें रद्द
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका में आए बम चक्रवात के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 110 किमी/घंटे रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। जिसके चलते 1339 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी दफ्तर, स्कूल और बाजार भी बंद कर दिए गए हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
कोलारडो के राज्यपाल जेअर्ड पोलिस ने तूफान के मद्देनजर आपातकाल घोषित कर दिया है। नेशनल वेदर सर्विस ने कोलारडो, व्योमिंग, नेब्रास्का और नॉर्थ-साउथ डकोटा के लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि हो सके तो घरों से बाहर ना निकलें। तूफान के कारण न्यू मैक्सिको, विस्कॉन्सिन, मिनेसोटा, डलास (टेक्सास), मिशिगन और आयोवा में भी हालात खराब हैं।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ये तूफान बम चक्रवात है, जिसे सर्दियों का तूफान भी कहा जाता है। जब बैरोमीटर का दबाव 24 घंटों में 24 मिलीबार गिरता है, तब यह तूफान आता है।
डेनवर पुलिस विभाग ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि उनके पास 125 यातायात से संबंधित दुर्घटनाओं की खबर आ चुकी हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि बाहर निकलने के दौरान सावधानी बरतें। पुलिस ने कहा है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सड़कों पर काफी बर्फबारी हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। लिहाजा अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाए रखें। शीशे का वाइपर भी चालू रखें। खरीदारी करने ज्यादा दूर न जाएं। कोलारडो स्टेट पेट्रोल का कहना है कि उनके एक सौनिक डोनाइल ग्रव्स की मौत भी गाड़ी से टकराने के कारण हो गई है।
The massive storm system in the center of the country is officially a #BombCyclone...its pressure has dropped at least 24mbs in 24 hours...aka “bombogenesis”.
— Mike Thomas (@MikeTFox5) March 13, 2019
At last check pressure was 972mbs. This makes it stronger than the March 2018 wind storm in DC, which peaked at 974mbs! pic.twitter.com/zcbdIlncfr
लोगों ने तूफान की वीडियो और तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं।
@9NEWS @KyleClark @DenverChannel By complete chance, I just caught on film a tree falling on my wife’s car.... #COwx #BombCyclone #snowday #snowpocalypse2019 pic.twitter.com/ZtpiZHteYm
— Jonathan Pomerantz (@tweet_juice) March 13, 2019
Welcome to our 2019 Bomb cyclone #9WX pic.twitter.com/fZ95g7PK7n
— Dean (@pagehouse23) March 13, 2019