{"_id":"60430ffb853d0f3cf4330a6c","slug":"bomb-blast-at-least-20-killed-by-suicide-car-bomb-near-restaurant-in-somalia-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया : आत्मघाती हमले से दहली राजधानी मोगादिशू, 20 से अधिक की मौत, 30 जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया : आत्मघाती हमले से दहली राजधानी मोगादिशू, 20 से अधिक की मौत, 30 जख्मी
Sat, 06 Mar 2021 11:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशू
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू शुक्रवार देर रात एक आत्मघाती कार बम विस्फोट से दहल गई। मोगादिशू के बंदरगाह के पास एक रेस्तरां के बाहर हुए बम हमले में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई और 30 अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सोमालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में रेस्तरां के बाहर कार बम धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की कई इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। धमाके के बाद गोलीबारी भी हुई। आमीन एंबुलेंस सर्विस के संस्थापक डॉ. अब्दुलकादिर अदन ने बताया कि धमाके वाली जगह से 20 शव बरामद किए गए हैं और 30 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बंदरगाह के पास स्थित ल्युल यमनी रेस्तरां के बाहर धमाका हुआ। घटनास्थल के करीब ही रहने वाले निवासी अहमद अब्दुल्लाही ने बताया, ल्युल यमनी रेस्तरां के बाहर एक तेज रफ्तार कार में धमाका हुआ। मैं रेस्तरां जा रहा था, लेकिन जब धमाका हुआ, तो मैं वहां से सुरक्षित बाहर निकल आया। धमाके के बाद पूरा क्षेत्र धुएं के गुबार से ढक गया।
विज्ञापन
अभी तक किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी
सोमालिया सरकार के नियंत्रण वाले रेडियो मोगादिशु की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके वाली जगह पर संपत्तियों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहीं, अभी तक किसी ने भी इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस्लामी आतंकवादी संगठन अल शबाब अक्सर सोमालिया और अन्य जगहों पर इस तरह के बम विस्फोटों को अंजाम देता है। आतंकी संगठन का मकसद अफ्रीकी देश की केंद्र सरकार को खत्म करके अपने अभियान को सफल बनाना है। अल शबाब सोमालिया में इस्लामी शरिया कानून की अपनी सख्त व्याख्या के आधार पर अपना शासन स्थापित करता है।