{"_id":"5dcfa2ac8ebc3e54cf09c60c","slug":"bolivia-political-crisis-evo-morales-five-people-killed-in-clash-with-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलीविया में राजनीतिक संकट गहराया, सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोलीविया में राजनीतिक संकट गहराया, सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में पांच लोगों की मौत
Sat, 16 Nov 2019 12:48 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, ला पाज
वर्ल्ड डेस्क, ला पाज
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
बोलीविया में झड़प
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलीविया में राष्ट्रपति के इस्तीफा देने के बाद जारी मौजूदा राजनीतिक संकट और गहरा गया है। सुरक्षा बलों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के समर्थकों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सकाबा में मेक्सिको अस्पताल के निदेशक गुआदालबेर्टो लारा ने बताया कि कोचाबम्बा शहर के निकट सकाबा में घायल होने वाले अधिकतर लोगों को गोलियां लगी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने 30 साल के करियर में ऐसी भयानक हिंसा नहीं देखी है।
विज्ञापन
मोरालेस ने देश में बढ़ते राजनीतिक और सैन्य दबाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मेक्सिको में शरण ले रखी है। उनके समर्थक उन्हें देश में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक संकट से गुजर रहे देश की कमान इस वक्त सांसद जीनिन अनेज के हाथ में है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस ने ट्वीट कर इसे नरसंहार बताया। उन्होंने अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज के नेतृत्व वाली सरकार को तनाशाह बताते हुए कहा कि अब वे सकाबा में हमारे भाइयों की हत्या कर रहे हैं।
इससे पहले अनेज ने घोषणा की थी कि मोरालेस देश में होने वाले किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने मोरालेस को समर्थन देने के लिए मेक्सिको सरकार की आलोचना की। अनेज की नयी अंतरिम सरकार को कुछ देशों ने मान्यता दी है लेकिन यह सरकार घरेलू स्तर पर संकटों में घिरी हुई है।