फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bodies of Hamas leaders discovered in the debris after Israeli attack, tension between Qatar and Israel

Qatar: इस्राइली हमले के बाद मलबे में खोजे गए हमास नेताओं के शव, कतर-इस्राइल के बीच बढ़ा तनाव

Wed, 10 Sep 2025 01:59 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: बशु जैन Updated Wed, 10 Sep 2025 01:59 PM IST
सार

इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया था। इसमें हमास के नेताओं की मौत हो गई थी। कतर पर हुए हमले की मध्य पूर्व और उसके बाहर कई देशों ने व्यापक निंदा की।

विज्ञापन
Bodies of Hamas leaders discovered in the debris after Israeli attack, tension between Qatar and Israel
हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कतर में इस्राइली हमले के बाद बुधवार को मलबे में हमास नेताओं के शव खोजे गए। हमास के नेता गाजा पट्टी में युद्ध विराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कतर आए थे। मगर इस्राइली हमले में उनकी मौत हो गई। हमलों के बाद कतर और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन


इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया था। इसमें हमास के नेताओं की मौत हो गई थी। कतर पर हुए हमले की मध्य पूर्व और उसके बाहर कई देशों ने व्यापक निंदा की। इसके बाद कतर और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ गया। साथ ही युद्ध को समाप्त करने और गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए चल रही बातचीत खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन


हमले के बाद हमास ने कहा कि उसके शीर्ष नेता हमले में बच गए, लेकिन पांच निचले स्तर के सदस्य मारे गए। इसमें गाजा में हमास के नेता और उसके शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा, तीन अंगरक्षक और अल-हय्या के कार्यालय का प्रमुख शामिल है। कतर के सरकारी प्रसारक अल जजीरा ने हमले को क्रूर आक्रमण बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानी ने ट्रंप से की बात
सरकारी कतर समाचार एजेंसी ने बताया कि देश के शासक अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित विश्व के नेताओं के साथ कई बार बातचीत की। शेख तमीम ने हमले की निंदा की और कहा कि कतर इस्राइल को इसके परिणामों के लिए जिम्मेदार मानता है, क्योंकि वे आक्रामकता की नीति अपनाते हैं, जो क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा है और तनाव कम करने तथा स्थायी कूटनीतिक समाधान तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न करती है।

वायु रक्षा प्रणाली ने नहीं किया काम
कतर के पास वायु रक्षा प्रणालियों का एक बड़ा भंडार है। इसमें अमेरिकी निर्मित पैट्रियट और टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस या THAAD शामिल है। मगर हमले के दौरान कतर की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय नहीं थी। कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने इस्राइल ने ऐसे हथियारों का इस्तेमाल किया जो रडार द्वारा पता नहीं लगाए जा सके।


अमेरिका ने कहा है कि उसने हमले से पहले कतर को चेतावनी दी थी। कतर इस बात से सहमत नहीं है। शेख मोहम्मद ने कहा कि हमलों के 10 मिनट बाद अमेरिकियों ने एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि उन्हें सूचित किया गया था कि कतर पर मिसाइल हमला होने वाला है। कतर अमेरिकी सेना के मध्य-पूर्व स्थित सेंट्रल कमांड के अग्रिम मुख्यालय का भी घर है। विशाल अल-उदैद एयर बेस पर स्थित इस मुख्यालय में अमेरिकी रडार और रक्षा प्रणालियां भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed