फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boat with 27 people on board catches fire in Egypt Three British tourists missing

Egypt: मिस्र में 27 लोगों को ले जा रही नाव में लगी आग, तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता

Mon, 12 Jun 2023 03:39 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 03:39 AM IST
सार

15 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 27 लोग मारसा आलम शहर के तट से नाव पर सवार हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 12 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 24 लोगों को बचा लिया गया।

विज्ञापन
Boat with 27 people on board catches fire in Egypt Three British tourists missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मिस्र के लाल सागर में रविवार को एक नाव में आग लगने के बाद तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के  मुताबिक, बचावकर्मी लापता तीनों पर्यटकों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


15 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 27 लोग मारसा आलम शहर के तट से नाव पर सवार हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 12 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 24 लोगों को बचा लिया गया, जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


यह घटना हर्गहाडा के रेड सी रिसॉर्ट में समुद्र तटों को बंद किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। शार्क के हमले में एक रूसी व्यक्ति के मारे जाने के बाद समुद्र तटों को बंद कर दिया गया था। रूसी महावाणिज्यदूत विक्टर वोरोपायेव ने कहा कि 1999 में पैदा हुए एक रूसी नागरिक की शार्क के हमले के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दिए आदेश
मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मिस्र की पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने एक समिति को घटना की जांच करने का आदेश दिया। यासमीन फौद ने स्थानीय अधिकारियों को लाल सागर के समुद्र तटों पर जाने वालों के लिए उच्चतम स्तर की सुरक्षा लागू करने और फिर से शार्क हमले की घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed