{"_id":"5fad74b18ebc3ea3736f4307","slug":"boat-broke-down-near-libya-coast-at-least-74-people-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया में तट के पास नाव टूटी, कम से कम 74 प्रवासी डूबे, 120 लोग थे सवार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लीबिया में तट के पास नाव टूटी, कम से कम 74 प्रवासी डूबे, 120 लोग थे सवार
Fri, 13 Nov 2020 08:05 AM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
नाव टूटने के बाद बचाव कार्य
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप जा रही एक नौका के लीबिया के तट के पास टूट कर डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 74 प्रवासी डूब गए हैं। गौरतलब है कि एक अक्तूबर से लेकर अभी तक क्षेत्र में नौका टूट कर डूबने की यह कम से कम आठवीं घटना है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र प्रवासी एजेंसी का कहना है कि घटना के वक्त नौका पर महिलाएं और बच्चों सहित कुल 120 लोग सवार थे। वह लीबियाई बंदरगाह अल-खुम्स के पास डूब गयी। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के अनुसार, सिर्फ 47 लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका।
विज्ञापन
लीबिया जिसके पास 2011 में नाटो समर्थित विद्रोह के बाद से कोई स्थिर केंद्र सरकार नहीं है, मुख्य रूप से उन अफ्रीकी प्रवासियों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट है जो भूमध्य सागर को पार करके यूरोप पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन
900 प्रवासियों ने की क्रॉसिंग की कोशिश
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के मुताबिक, इस साल कम से कम 900 प्रवासियों ने क्रॉसिंग की कोशिश की है। इसके अलावा 11,000 प्रवासियों को समुद्र में ही रोक दिया गया और लीबिया वापस लौटा दिया गया। जहां अक्सर प्रवासियों को हिरासत में लेकर उनका शोषण या उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
आईओएम और संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी यूएनएचसीआर दोनों का कहना है कि लीबिया को प्रवासियों की वापसी के लिए सुरक्षित बंदरगाह नहीं माना जाना चाहिए। साथ ही समुद्र में बचाए या रोके गए प्रवासियों को वहां नहीं भेजा जाना चाहिए।