{"_id":"5fe4b53c0b1213022307aeba","slug":"blast-in-multi-storey-building-in-baltimore-in-us-23-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के बाल्टीमोर में बहुमंजिला इमारत में धमाका, 23 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के बाल्टीमोर में बहुमंजिला इमारत में धमाका, 23 घायल
Thu, 24 Dec 2020 09:06 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के बाल्टीमोर में एक बहुमंजिला इमारत में धमाका होने से 23 लोग घायल हो गए। इस दौरान कुछ सफाई कर्मी इमारत के बाहर लटके मचान पर फंस गए। मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में बुधवार को हुए धमाके के कारण इमारत की छत आंशिक तौर पर ढह गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि घायलों में से 21 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, ये सभी निर्माण कार्य में लगे मजदूर हैं। इसमें बताया गया कि कम से कम नौ लोगों की हालत गंभीर है तथा एक की हालत अति गंभीर है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान मचान पर फंसे कर्मियों को खिड़कियों के रास्ते बचाया गया। दमकल विभाग ने ट्वीट कर बताया कि जांच के बाद पता चला है कि धमाका इमारत की 16वीं मंजिल पर हुआ जहां बाल्टीमोर गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी के कार्यालय हैं।
विज्ञापन